ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली का पंच कल्याणक इसी साल नवंबर में; देश-विदेश से जुटेगा जैन समाज

धर्म

ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली का पंच कल्याणक इसी साल नवंबर में; देश-विदेश से जुटेगा जैन समाज
अजमेर
श्री ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली का पंचकल्याणक इसी वर्ष नवंबर 2 2026 में होगा। नारेली राष्ट्रीय स्तर पर जैन तीर्थ क्षेत्रों में 450 बीघा में बने 25 बड़े मंदिर, स्कूल, अस्पताल, गोशाला और आश्रम सहित अन्य कई बड़े निर्माणों के लिए देशभर में विख्यात है।

 

 

 

पंच कल्याणक इसी वर्ष होने संकेत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज
के शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधा सागर महाराज ने  मध्यप्रदेश के अशोक नगर में कमेटी को दिए। नवंबर 2026 में पंच कल्याणक होगा।

 

चूंकि कार्यक्रम। राष्ट्रीय स्तर का होने के साथ-साथ। काफी बड़ा है, इसलिए इसकी तैयारियां 11 महीने पहले से शुरू कर।  दी गई हैं। मंदिर के मुख्य निर्माणों को। तय समय पर किए जाने के प्रयास 
किए जा रहे हैं। कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से जैन समाज के लोग आयेगे।

 

       नारेली क्षेत्र बनने का इतिहास 
1994 में  मुनिश्री सुधासागर महाराज ज्ञानोदय तीर्थ के लिए शुद्ध भूमि का चयन करने के लिए समाजजन के साथ नारेली आए थे। उन्होंने यहां कुछ देर ध्यान लगाया, तब एक सफेद गाय यहां अपने बछड़े को दूध पिलाती दिखाई दी। तब मुनि ने यही तीर्थ क्षेत्र बनाने की बात कही।

 

 

तत्कालीन भैरो सिंह शेखावत सरकार ने यहां 350 बीघा जमीन आवंटित की, समाज ने अन्य जमीन खरीदकर तीर्थ क्षेत्र को 450 बीघा तक तीर्थ क्षेत्र नारेली में 11 मंजिला 720 प्रतिमाओं वाले 30 चौबीसी मंदिरज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली की पहाड़ी पर 11 मंजिला 720  प्रतिमाओं वाला 30 चौबीसी मंदिर, 24 तीर्थकरों का समोशरण, 120 फीट लंबा गुफा मंदिर, 52 जिनालयों का नंदीश्वर दीप, त्रिकाल चौबीसी मंदिर, आदिनाथ जिनालय, तीर्थंकर वाटिका, आचार्य ज्ञान सागर एवं विद्या सागर कीर्ति स्तंभ, सुधा सागर वाटिका, 160।  कमरे, 12 कमरों की आहार शाला, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, नेत्र अस्पताल, कार्यालय, एसी भोजनशाला, वानप्रस्थ
आश्रम, सहस्रफनी पार्श्वनाथ, त्रिमूर्ति जिनालय, गोशाला। एवं चिकित्सालय, संत सुधा सागर स्कूल, हॉस्टल सहित अन्य निर्माण हो चुके है। कुछ निर्माणाधीन है।

 

देश-विदेश से लोग आएंगेः कोषाध्यक्ष
श्री ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली के कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल। गदिया ने बताया कि ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली का पंच कल्याणक इसी वर्ष नवंबर 2026 में होगा। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। यह देश का सबसे बड़ा पंचकल्याणक होगा, जिसमें देश-विदेश से जैन समाज के लोग शामिल होने नारेली आएंगे। हमारी ओर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *