झारखंड कांग्रेस के पूर्व सांसद व ओडिसा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने शिखरजी तीर्थ पर मांसाहार पर प्रतिबंध हो इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र
जैन समुदाय की आन बान शान स्वाभिमान शाश्वत सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखरजी में चल रहे मांस की दुकानों पर जैन समुदाय में आक्रोश का माहौल है ट्विटर पर भी विगत दो दिनों से #बचाओ_पवित्र_तीर्थ_शिखरजी नाम से ट्रेंड चल रहा है इस पर ओडिसा के टांसपोर्ट कमिश्नर श्री अरूण बोथरा जी ने भी इस पर अपना समर्थन जताया है और ट्विटर पर ट्वीट किया है
एक और बड़ा कदम लिया गया झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जमशेदपुर से पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार जी ने श्री कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी को एक लेटर लिखा जिसमें उन्होंने जैन समुदाय के पवित्र सम्मेद शिखर जी की पावन भूमि पर खुलेआम मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का निवेदन किया है आगे उन्होंने लिखा कि यहां पर प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार से मांसाहार या मध्य पान पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया गया है फिर भी इस प्रकार के दूषित कार्य हो रहे हैं और यह प्रशासन पर एक सवालिया निशान है ।
आपको बता दें कि यह पवित्र क्षेत्र सम्मेद शिखरजी जैन समुदाय के 20 तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली है और विश्व भर के जैन समुदायों का आस्था का प्रतीक है भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में भारत की प्राचीन धरोहर या किसी धर्म विशेष पर ऐसा आघात अशोभनीय है सरकार को त्वरित गति से इस पर अपना निर्णय देना चाहिए और इस प्रकार के दूषित कार्यों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ।
जन समाचार 24 भी ऐसे दूषित कृत्यों पर प्रतिबंध लगाने का पूर्ण समर्थन करता है , और जैन समुदाय के प्रति अपनी विशेष भावनाएं व्यक्त करता है संस्कार जैन ‘ सोहम ‘ बहोरीबंद
7389639238

