परमपूज्या भारत गौरव ग्वालियर तिलक गणिनी आर्यिका श्री 105 विशुद्धमति माताजी व पट्ट गणिनी सिद्धांत वाग्मी आर्यिका श्री 105 विज्ञ मति माताजी आर्यिका ससंघ का आचार्य गुरुवार श्री 108 विमर्श सागर जी महाराज ससंघ से होगा ऐतिहासिक महामिलन।

धर्म

भिड़ नगरी
मध्य प्रदेश की पावन नगरी भिंड जो इन दिनों धर्ममय बनी हुई है और जहां आचार्य श्री 108 विमर्श सागर महाराज ससंघ विराजमान है। वही रविवार की बेला 10/12/22 में एक और महासमागम होने जा रहा है। जब विशुद्धमति माताजी ससंघ सहित भिंड नगरी में आगमन करेगा। अभूतपूर्व क्षण होगा जब आचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी महाराज और माताजी संघ का महामिलन होगा। सचमुच यह एक अभूतपूर्व समागम होगा।

जानकारी अनुसार भिंड समाज कीर्ति स्तंभ पर पहुंचकर माताजी संघ की मंगल आगवानी करेगा। बैंड बाजों के साथ नगर में भव्य जुलूस निकालते हुए परेड मंदिर लाया जाएगा । पूज्य माताजी संघ शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है। इस महामिलन को लेकर सबकी निगाहें भिंड नगर पर टिकी हुई हैं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *