मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज स संघ की कुण्डलपुर में हुई भव्य मंगल अगवानी आज बड़े बाबा के दर्शन कर मन गदगद हो गयाः मुनि श्री प्रमाण सागर

धर्म

-मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज स संघ की कुण्डलपुर में हुई भव्य मंगल अगवानी आज बड़े बाबा के दर्शन कर मन गदगद हो गयाः मुनि श्री प्रमाण सागर
कुण्डलपुर (दमोह)
संत शिरोमणि आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन, विद्या प्रमाण गुरुकुलम,शंका समाधान, भावना योग प्रवर्तक मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ससंघ की भव्य मंगल अगवानी पटेरा से प्रारंभ हुई। मुनिसंघ के प्रवक्ता अविनाश जैन एवं तीर्थक्षेत्र कमेटी के प्रचारमंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि मुनिश्री संघ सहित कुंडलपुर पहुंचते ही सीधे पर्वत चढ़ाई मार्ग से बड़े बाबा मंदिर पहुंचे चढ़ाई मार्ग पर चलते हुए मुनि श्री ने अपने संघस्थ साधुओं को को मार्ग के दोनों ओर लगे वृक्षों एवं पूरे पहाड़ी क्षेत्र पर लगे वृक्षों की श्रृंखला को दिखलाते हुए बताया कि यहां सदा हरियाली रहती है यह पूज्य गुरुदेव की ही ऊंची सोच का ही परिणाम है ।

 

मुनि श्री ने सबसे पहले बड़े बाबा के दर्शन किये। इस अवसर पर मंगल आशीष देते हुए कहा कि आज बड़े बाबा के चरणों में आते ही हमार मन गदगद हो गया मुनि श्री ने कहा कि यह क्षेत्र परम पूज्य गुरुदेव का ऋणी है गुरुदेव ने सहस्त्रों वर्ष के लिए इस क्षेत्र को संरक्षित कर दिया उन्होंने कहा कि कठिनाइयां आई,और भी संघर्ष झेलना पड़ा, बड़े बाबा और छोटे बाबा के आशीर्वाद से सब कुछ ठीक-ठाक हो गया मुनि श्री ने कहा कि पहले के कुंडलपुर और आज के कुंडलपुर में बहुत अंतर है उन्होंने उन क्षणों को याद करते हुये कहा कि जब भगवान का गगन विहार हो रहा था तब मैं यहां नहीं था पर मेरी आत्मा यही थी, सबके मन में डर , शंका कुशंकाएं थीं लेकिन इस धरा पर एक ही आत्मा निशंकित थी और वह थे छोटे बाबा जो निशंक होकर पूज्य बड़े बाबा का गगन विहार देख रहे थे, और वह कभी विचलित नहीं हुए उन्होंने सदैव यही कहा चिंता मत करो बड़े बाबा सब ठीक कर देंगे सब ठीक हो जाएगा मुनि श्री ने कहा कि गुरुदेव तो दिव्य दृष्टा थे बड़े बाबा का स्थानांतरण भी आवश्यक था, यहां पर जो कुछ भी हुआ वह बड़े बाबा और छोटे बाबा के आंतरिक संवाद का फल है।

उन्होंने कहा कि”बडे़ बाबा का यह स्थल सबसे खूबसूरत बनाना है ।भारत सरकार किसी भी अतिथि को लेकर आए तो ताजमहल बाद में पहले यहां लाने का विचार बनाएं ।इसे ऐसा विकसित करना ।भव्य विशाल मंदिर बनाया गया यहां की भव्यता देखते बनती है। इतने में संतुष्ट होना पर्याप्त नहीं है। इसे भारत का सबसे सुंदर धर्म स्थल के रूप में प्रतिष्ठित करना चाहिए ।आज मन बहुत गदगद है।

मुनिश्री की अगवानी में प्रवेश द्वार पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने पाद प्रक्षालन किया अगवानी में गौरझामर दिव्य घोष एवं अखाड़ा पथरिया विरागोदय महिला मंडल 60 सदस्य टीम, हटा से कलश लिए हुए महिला मंडल, जिन शरण विद्या विराग महिला मंडल दमोह ,जैन मिलन दमोह नेमीनगर शाखा, जिनवाणी महिला मंडल, महिला परिषद, सिंघई महिला मंडल दमोह वाद्य यंत्रों के साथ, कांच मंदिर महिला मंडल ,भाई जी मंदिर महिला मंडल, राजीव नगर कॉलोनी महिला मंडल, टंडन बगीचा महिला मंडल, सुधा कलश महिला मंडल पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहा ,चौधरी मंदिर 60 सदस्य महिला मंडल, णमोकार महिला मंडल ,बड़ा मंदिर महिला मंडल ,आदर्श जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा अगवानी प्रभारी, पाटन धमाल पार्टी, मुड़िया बैंड पार्टी ,पटेरा के युवा धर्म ध्वज के साथ ,पलंदी मंदिर प्रतिभा मंडल ,नसिया महिला मंडल, जैन मिलन वरिष्ठ शाखा के साथ, बड़े मंदिर ,चौधरी मंदिर और अन्य पाठशालाओं के बच्चे भी अगवानी में शामिल थे। बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से आए हुए श्रद्धालु भक्तगण अगवानी में चल रहे थे पटेरा से लेकर बड़े बाबा मंदिर परिसर तक पूरे रास्ते में रंगोली की दिव्या छठ देखते ही बनती थी ।

 

यहां पर पूर्व में विराजित पूज्य मुनि अनुपम सागर जी पूज्य मुनि संयम सागर जी एवं माता जी ने मुनि संघ की अगवानी की और पूर्णायू के सामने परिक्रमा लगाकर अभिवादन किया।

 

नव वर्ष 2026एक जनवरी को प्रातः पूज्य बड़े बाबा मंदिर परिसर में भावना योग सुबह 8:30 से 9:30 और पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, भक्तामर महामंडल विधान, पूजन विधान का कार्यक्रम के साथ नए वर्ष का शुभारंभ श्रद्धालु भक्त करेंगे ।शंका समाधान का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। रात्रि में 8:00 बजे से सुप्रसिद्ध गायक नीलेश जैन म्यूजिकल ग्रुप बुढ़ार के कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या के आयोजन मैं श्रद्धालु भक्तों ने भक्ति गीतों का भरपूर आनंद लिया और पूज्य बड़े बाबा की महा आरती की।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *