जैन संत आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ का भव्य चातुर्मास मंगल कलश स्थापना महोत्सव
भक्तों ने की चातुर्मास हेतु मंगल कलश स्थापना
पिड़ावा:-
सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में संत शिरोमणि आचार्य भगवन 108 श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित परम पुज्य आचार्य 108 श्री आर्जव सागर महाराज, मुनि भाग्यसागर, मुनि महंत सागर, मुनि विभोर सागर, मुनि सजग सागर ,मुनि सानंद सागर ससंघ का 37 वां मंगल कलश की स्थापना व क्षुल्लक 105 श्री नेगम सागर महाराज की मंगल कलश स्थापना श्री सांवलिया पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पिड़ावा में की गई।

समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि जैन धर्म में चातुर्मास का बहुत महत्व है चार महीने जिसे साधु विधि पूर्वक एक ही स्थान पर बिताते हैं चातुर्मास शब्द का मूल अर्थ है वर्षा योग ग्रामों, नगरों में वर्षा ऋतु में श्रमण, साधु , उपाध्याय, आचार्य एक स्थान पर चार महीने तक व्यतीत करते हैं इसे चातुर्मास कहते हैं। इस अवसर पर महाराज श्री ससंघ को बेण्ड़ बाजो व दिव्य घोष के साथ बड़े
मंदिर से सेठान मौहल्ला होते हुवे खण्डुपुरा,नई सब्जी मंडी होते हुवे त्रिलोक पैलेस परिसर में समाज संघ के साथ लेकर आए जहां पर मंगलमय मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया महाराज
जी के पद पक्षालन का सोभाग्य कोमल चन्द जैन, मनोज कुमार जैन, धर्मेन्द्र जैन,सत्येंद्र जैन विकास अधिकारी परिवार पिड़ावा को मिला एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य रामगंजमंडी के भक्त जनों को प्राप्त हुआ।शास्त्र भेंट का सौभाग्य रामगंजमंडी, पिड़ावा, झालावाड़,
सुसनेर को प्राप्त हुआ व श्रावक श्राविकाये द्बारा भक्ति भाव से संगीत मय पूजन कर अर्घ्य चढाये गये और मंगल कलश की स्थापना की गई जिसमें प्रथम कलश अजेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार परिवार नयापुरा पिड़ावा, द्वितीय कलश राजमल जिरापुर वाले द्वारा स्थापित किये उसके बाद आर्जव सागर महाराज जी ने अपने प्रवचन कहा कि चातुर्मास के दौरान श्रावक, श्राविकाओं द्वारा जितना तप, त्याग करें, राग द्वेश, काम क्रोध, लोभ मोह मद का त्याग करें, दान शीलता की प्रवृत्ति रखें, व भावना रखें तो धर्म की आराधना सही रूप से हो सकेगी। और अंत में पुण्यार्जक परिवार त्रिलोक सेठ, दिनेश जैन, पारस जैन, चातुर्मास समिति अध्यक्ष जीवन सेठ ने बाहर से पधारे भोपाल, इन्दौर, उज्जैन,आगर, सुसनेर, मोडी, नलखेड़ा, अमरकोट,सोयत, बोलियां,आवर,चेन्नई, कोटा, रामगंज मंडी, भवानीमण्ड़ी,झालावाड़, झालरापाटन,रटलाई,कड़ोदिया,सुनेल
मगिंसपुर,ढ़ोला, कोटड़ी,खारपा आदि स्थानों से पधारे अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया वो सकल जैन समाज पिड़ावा व बाहर से पधारे अतिथियों का वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।
अंत में सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अनिल चेलावत व चतुर्मास समिति अध्यक्ष जीवन सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि डॉ. अनिल उपहार ने किया।
मुकेश जैन चेलावत से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
