राजस्थान धरोहर श्रीमहावीरजी में हो रहा काम, करीब 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे, पहले चरण में 2.40 करोड़ मंजूर दो मंजिला पैनोरमा में जीवंत होंगे भगवान महावीर के संदेश

धर्म

राजस्थान धरोहर श्रीमहावीरजी में हो रहा काम, करीब 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे, पहले चरण में 2.40 करोड़ मंजूर दो मंजिला पैनोरमा में जीवंत होंगे भगवान महावीर के संदेश

 हिंडौन सिटी / श्रीमहावीरजी

श्रीमहावीरजी में भगवान महावीर का पैनोरमा बन रहा है। यह दो मंजिला होगा। इसमें भगवान महावीर के जीवन, अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और जैन दर्शन को 3डी मॉडल चित्र और दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। यह पर्यटन का नया केंद्र बनेगा। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड काम करवा रहा है। पैनोरमा चित्रमाला भवन की डिजाइन तैयार कर ली है।

 

 

 

पहले चरण में 2 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। पूरी योजना पर करीब 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे काम 12 से 18 माह में पूरा होने की उम्मीद है। मुख्य भवन, सीमा दीवार, प्रवेश द्वार, पार्किंग, शौचालय ब्लॉक, विद्युत एवं प्लंबिंगकार्य सहित सौंदर्यकरण के सभी कार्य शामिल है। दिसंबर में गंभीर नदी के तट पर काम का शिलान्यास हुआ था।

 

 

 

भवन के ऊपर भव्य गुंबद (डोम बनाए जाएंगे। इसमें राजस्थान और जैन स्थापत्य शैली की झलक होगी। मुख्य भवन में प्रशासनिक कक्ष, प्रदर्शनी हॉल, प्रवेश लॉबी, सीढ़ियां, भविष्य के लिए लिफ्ट, विद्युत प्रकाश व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित है। 3 से 4 माह में भूमि समतलीकरण, खुदाई, नींव और बेस स्ट्रक्चर का काम किया जाएगा।

 

बंसी पहाड़पुर जोधपुर का पत्थर लगेगा 

को-ऑर्डिनेटर नियुक्त भारत भूषण जैन और मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने बताया कि अलग शौचालय ब्लॉक, दिव्यांग अनुकूल पहुंच, सुरक्षित विद्युत प्रणाली, जल निकासी, वर्षा जल प्रबंधन और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था प्रस्तावित है। परिसर को सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्रीवॉल, मुख्य गेट, गार्ड व टिकट कक्ष भी बनाए जाएंगे।

 

श्रीमहावीरजी पहले से ही जैन समाज प्रमुख तीर्थ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पैनोरमा बनने से धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। भवन। को आकर्षक बनाने के लिए बंसी पहाड़पुरपत्थर, नक्काशीदार जालियां, झरोखे, छज्जे, पैरापेट डिजाइन, संगमरमर व कोटा स्टोन फ्लोरिंग का प्रावधान किया है। इससे पैनोरमा धार्मिक के साथ स्थापत्य कला का भी उदाहरण बनेगा।

पार्किंग, पैदल पाथ-वे भी होगा• मुख्य पैनोरमा भवन (दो मंजिला)

• भगवान महावीर के जीवन पर आधारित उडी। डिस्प्ले चित्रबड़े व छोटे गुंबद (डोम) और पारंपरिक पत्थर नक्काशी• प्रशासनिक कक्ष व प्रदर्शनी हॉलशौचालय ब्लॉक (प्लंबिंग व सैनेटरी सहित)। बाउंड्रीवॉल, मुख्य प्रवेश द्वार, गार्ड व टिकट रूम• पार्किंग व पैदल पाथ-वे•• विद्युत, प्रकाश, जल निकासी व सुरक्षा कार्य बंसी पहाड़पुर, जोधपुर लाल पत्थर से बनेगा

         संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *