तपोभूमि उज्जैन सहित पंच तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का मंगल प्रवेश 

धर्म

तपोभूमि उज्जैन सहित पंच तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का मंगल प्रवेश 

केकड़ी 

श्री नेमिनाथ जैन मंदिर बोहरा कॉलोनी केकड़ी में तपोभूमि उज्जैन प्रणेता परम पूज्य महामुनिराज आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर महाराज का केकड़ी में धूमधाम से मंगल प्रवेश हुआ।

 

 

 

समाज के अध्यक्ष ज्ञान चंद जैन ज्वेलर्स व मंत्री कैलाश जैन मावा वालों ने बताया कि सकल जैन समाज एवम धर्मप्रेमियों ने भव्य जुलुस के साथ आचार्य संघ की आगवानी की ।

 

 

सावर तिराहे से सरदार पेट्रोल पंप, पुलिस थाना, तीन बत्ती, घंटाघर होते हुए जुलूस बोहरा कॉलोनी स्थित नेमिनाथ मंदिर पहुँचा जहाँ जुलूस धर्मसभा में परिवर्तित हो गया ।

 

 

 

दीप प्रज्ज्वलन सौभाग्य देवा लाल सुरेश कुमार आनंद कुमार उनियारा परिवार ने प्राप्त किया ।आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन महेन्द्र कुमार रमेश कुमार जयेश रांटा परिवार ने किया।

आचार्य श्री को शास्त्र भेंट का सौभाग्य पारस मल महावीर प्रसाद लाभ चंद बघेरा परिवार ने प्राप्त किया ।

संघस्थ मुनि व आर्यिका को शास्त्र भेंट का सौभाग्य भाग चंद ज्ञान चंद जैन कुमार विनय ,सोनू, मोनू अग्रवाल सावर, भाग चंद ज्ञान चंद सुनील कुमार जैन ज्वैलर्स, चांद मल शीतल कुमार पारा,विनोद कुमार गणेश कुमार मेहरुकलां ने प्राप्त किया ।

शांति नाथ बहु मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया ।

 

 

 

 

मंगल प्रवचन

आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन करते हुए बताया कि उनका 16 वर्षों बाद पुनः कनकावती नगरी में प्रवेश हुआ है ।

आठ दिन के अल्पप्रवास के दौरान केकड़ी नगरी में जिनधर्म की गंगा बहाने की बात कहीं ।

 

 

 

कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिकेत भैया ने किया ।

आहारचर्या

आचार्य श्री की आज आहरचार्य का असीम सौभाग्य महेंद्र कुमार जयेश कुमार रांटा ने प्राप्त किया ।

      यह रहेंगे कार्यक्रम 

आचार्य श्री के नित्य कार्यक्रम नित्य नियम पूजा, शांतिधारा के पश्चात प्रतिदिन पांडाल में मंगल प्रवचन होंगे दिन में शास्त्र सभा व शाम को आनंदयात्रा का कार्यक्रम सम्पन होगा 

 

पारस जैन रमेश बंसल मीडिया प्रभारी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *