लखनऊ में 230 करोड़ खर्च कर बने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, इस परिसर में है बहुत विशेष बात 

देश

लखनऊ में 230 करोड़ खर्च कर बने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, इस परिसर में है बहुत विशेष बात 

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ‘राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया. एवम श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश को मिला भव्य स्मारक और म्यूजियम

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. यह एक भव्य स्मारक है जो भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनके आदर्शों को समर्पित है. इसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर किया गया. इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. लोगों ने तिरंगा लहराकर और नारों के साथ पीएम का स्वागत किया.

 

 

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल में क्या है विशेष?

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ भाजपा के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 65 फीट ऊंची कांस्य (ब्रोंज) की मूर्तियां लगी हैं. यहां कमल के फूल (लोटस) के आकार का एक शानदार म्यूजियम बनाया गया है जहां लोग इन नेताओं के देश के प्रति योगदान को करीब से देख सकेंगे. यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से 65 एकड़ में बना है. सरकार का मानना है कि यह जगह देश की नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा और अच्छे नेतृत्व की प्रेरणा देगी.

 

पूरे क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है. अंदर और बाहर 1000-1000 वाहनों की क्षमता वाली दो बड़ी पार्किंग तैयार की गई हैं. इसके अलावा, चहारदीवारी के बाहर भी एक हजार वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है. ताकि बड़े आयोजनों के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो. परिसर में आठ बड़े ब्लॉक, म्यूजियम ब्लॉक, कैफेटेरिया, मेडिटेशन सेंटर, एमपी थिएटर और पांच टॉयलेट ब्लॉक निर्मित किए गए हैं. यहां विभिन्न रैलियों, जनसभाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बिना यातायात की समस्या के आयोजित किया जा सकेगा क्योंकि यह क्षेत्र शहर की भीड़भाड़ से दूर है. 

 

 

 

 

 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है.”

सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना भारत: मोदी

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत में टेलीकाम को गति देने का काम अटलजी ने ही किया। आज भारत दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट और मोबाइल यूजर वाले देशों में से है। अटलजी जहां होंगे, वो इस बात से खुश होंगे। 11 साल में भारत दुनिया के सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। कनेक्टिविटी को लेकर उनके विजन 21वीं सदी के भारत की मजबूती है। उनके समय में ही गांव -गावं तक सड़कें पहुंचाने का अभियान शुरू हुआ। स्वर्णिम चतुर्भूज अभियान भी शुरू हुआ। आज 8 लाख किमी सड़कें गांवों में बनकर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *