रामगंजमंडी 25 दिसंबरकांग्रेस नेताओं ने क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी
रामगंजमंडी के सलावदखुर्द स्थित चर्च पहुंचकर क्रिश्चियन परिवारों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी जहां चर्च के फादर जितिन मैथ्यू को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रताप फ्रांसिस , विकास वर्जीनिया , जितेंद्र बगड़ावत ,सुभाष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों से मुलाकात हुई ।

इस अवसर पर मुख्य बात रही कि ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा का पुत्र समरवीर सिंह ,ब्लॉक प्रवक्ता चतुर्भुज अहीर का पुत्र पूर्वांश और भतीजी भूमि ने फादर जितिन को गुलदस्ता भेंट कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी,फादर ने बच्चों से चर्चा की और धन्यवाद दिया और चर्च और वहां चल रही सेवा योजनाओं के बारे में बच्चों को बताया ।
इस अवसर पर सलवाद और आस पास के क्षेत्र के लिए चल रही सिंचाई परियोजना जो कि सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से चलाई जा रही है के बारे में बताया जिससे कि सभी किसानो को योजना का लाभ मिल रहा है के बिजली की बड़ी कीमतों के कारण आर्थिक बोझ किसानो पर बढ़ा है ।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा के साथ ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र धानिया, जहांगीर खान, ब्लॉक प्रवक्ता चतुर्भुज अहीर, ब्लॉक सचिव वकार अहमद, मुकेश सेन उपस्थित रहे।
