परम पूज्य मुनि श्री अर्जित सागर महाराज का हुआ रामगंजमंडी में मंगल प्रवेश शांतिनाथ भगवान के दर्शन कर गुरुदेव हुए गदगद
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 देवनंदी गुरुदेव के परम शिष्य मुनिश्री 108 अर्जित सागर महाराज का मंगल आगमन हुआ। दोपहर की बेला में महाराज श्री ने मोडक से बिहार करते हुए रामगंज मंडी नगर में मंगल प्रवेश किया गुरुदेव ने मार्ग में खैराबाद दिगंबर जैन मंदिर के भी दर्शन किए एवं नगर की सीमा में पहुंचने पर जगह-जगह गुरुदेव का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी की गई।
महाराज श्री के मंगल विहार में सुनील जैन चाचा, महेश कटारिया, हार्दिक कटारिया दर्पक कटारिया, नितिन जैन भूपेंद्र जैन शुभम जैन आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

गुरुदेव ने महावीर दिगंबर जैन मंदिर के भी दर्शन किए एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने पर मंदिर के प्रवेश द्वार पर संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र लुहाड़िया, रमेश विनायका आदि ने गुरुदेव का मंगल पद प्रक्षालन मंगल आरती कर उनकी अगवानी की उसके बाद गुरुदेव ने जिनालय के दर्शन किए और मंदिर की पूरी परिक्रमा करते हुए प्रतिमाओं को एक टक निहारा।

महाराज श्री ने मूल नायक शांतिनाथ भगवान को अतिशय युक्त बताते हुए कहा कि शांतिनाथ भगवान कुंथुनाथ भगवान समस्त जिनालय के दर्शन कर कहा कि यहां की प्रतिमाओं के दर्शन कर मन गदगद हो गया एवं पैदल चलने की थकान ही खत्म हो गई। उन्होंने मंदिर कमेटी एवं समाज की भक्ति की भी तारीफ की उन्होंने कहा कि आपके यहां इतने चातुर्मास हुए हैं उसकी संस्कार पल्लवित होते हुए दिख रहे हैं।
महाराज श्री के त्याग के विषय में बताएं तो महाराज श्री के नमक तेल घी शक्कर मुनक्का आदि का त्याग है। दूध और दूध से बनी वस्तुएं एवम फल और हरी सब्जी के त्याग के साथ गेहूं का भी त्याग है। आजीवन उन्होंने यह त्याग दीक्षा लेते समय ही कर दिया था। जो पंचम काल में अद्भुत तपस्या कहीं जा सकती है।
गुरुदेव को नासिक णमोकार तीर्थ पर जाना है जहां भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने जा रहा है जो अभी 700 किलोमीटर दूर है। जो फरवरी माह में होगा जिसमें लगभग 400 से अधिक पिच्छिका साधुओं के पहुंचने की संभावनाएं हैं। लगभग तीन हजार प्रतिमाओ का पंचकल्याणक होगा।
गुरुवार की प्रातः बेला में महाराज श्री के मंगल प्रवचन होंगे एवं मंगल आहारचर्या होगी
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

