मोह के त्याग के बिना संसार से बेड़ा पार सम्भव नहीं – – आचार्य विनिश्चय सागर महाराज – राजस्थान विधानसभा का किया अवलोकन – विधायकों ने लिया आशीर्वाद
जयपुर -24 दिसम्बर
समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा का अवलोकन किया। इस मौके पर विधायकों व राजस्थान विधानसभा के कार्मिकों ने आचार्य श्री ससंघ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर पाद पक्षालन एवं मंगल आरती की गई। बगरुं विधायक कैलाश वर्मा, देवली – उनियारा विधायक राजेन्द्र गूर्जर सहित नरेश कासलीवाल, रवि जैन व अन्य लोगो ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पूर्व आचार्यश्री ससंघ जनकपुरी इमली वाला फाटक दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार कर राजस्थान विधानसभा पहुचे। प्रातः जनकपुरी दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि मोह को नष्ट किए बिना आत्म-कल्याण संभव नहीं है। अक्सर लोग कठोर व्रत और उपवास तो कर लेते हैं, लेकिन जब तक आत्मा से मोह नष्ट नहीं होता, तब तक अंतरंग की शुद्धि नही होती है। आचार्य श्री ने आगे कहा कि मोह को छोड़े बिना इस संसार से बेड़ा पार नहीं हो सकता।
दिगम्बर जैन संतों के अनुसार, विवेक से जीना ही धर्म है। हमने ग्रंथ तो पढ़ लिए, पर विवेक का इस्तेमाल नहीं किया, इसीलिए हम भटक गए हैं। अपने ज्ञान से अपनी आत्मा को भगवान बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए, सिर्फ भक्त बने रहना नहीं । दिगम्बर मुनि समस्त परिग्रहों का त्याग कर देते हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि उन्होंने मोह पर विजय प्राप्त कर ली है। वे संसार के सभी विकल्पों को त्यागकर सिर्फ आत्मकल्याण और आत्मानुभूति के मार्ग पर चलते हैं ।


इससे पूर्व मंगलाचरण, दीप प्रज्जवलन किया गया। पाद पक्षालन मुनि भक्त अशोक – अंजू बाकलीवाल परिवार ने किया।
जिनवाणी स्तुति से धर्म सभा का समापन हुआ।
इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, श्री धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष पदम चन्द बिलाला मंदिर समिति अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश छाबड़ा , मंत्री देवेन्द्र कासलीवाल, ज्ञान चन्द भौंच, पूनम चन्द कासलीवाल, नरेश कासलीवाल, तारा चन्द गोधा आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर लालकोठी से पूनम कासलीवाल, मनोज कासलीवाल , बापूनगर से अध्यक्ष राज कुमार सेठी, मंत्री संजय पाटनी, सुरेन्द्र मोदी, रमेश बोहरा , राणा जी की नसिया से पवन राणा , चूलगिरी आदि के दिगम्बर जैन समाज ने श्रीफल भेट कर अल्प प्रवास के लिए निवेदन किया।
मंच संचालन पदम चन्द बिलाला ने किया।
बुधवार , 24 सितम्बर को जनकपुरी दिगम्बर जैन मंदिर से दोपहर 1.15 बजे आचार्य विनिश्चय सागर महाराज का राणा जी की नसिया खानिया के लिए मंगल विहार हुआ । मार्ग में राजस्थान विधानसभा के अवलोकन करते हुए लालकोठी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, बापूनगर गणेश मार्ग पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय, मुल्तान दिगम्बर जैन मंदिर, सेठी कालोनी दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शनों का लाभ लिया । इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर आचार्य संघ की अगवानी की गई।
सायंकाल 5.00 बजे आचार्य श्री ससंघ का खानियां स्थित मुरलीधर जी राणा की नसिया में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस मौके पर प्रबंधकारिणी समिति ने पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी की गई।
सायंकाल जिज्ञासा समाधान एवं आरती की गई।
गुरुवार, 25 दिसम्बर को प्रातः आचार्य श्री ससंघ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी की पर्वत वन्दना के लिए जाएंगे। पर्वत पर मंदिर जी में अभिषेक, शांतिधारा के बाद वापस नीचे राणा जी की नसिया आकर आहार चर्चा होगी। सामायिक के बाद दोपहर में 1.00 बजे आचार्य श्री ससंघ का कानोता की ओर मंगल विहार होगा।
श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का रामगंज मण्डी से जयपुर होते हुए दिल्ली, करनाल की ओर मंगल विहार चल रहा। आचार्य श्री ससंघ आगरा रोड, दौसा, सिकन्दरा, बसवां, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, दिल्ली होते हुए करनाल के लिए मंगल विहार होगा ।
विनोद जैन कोटखावदामहामंत्रीआचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




