मनुष्य पर्याय की सही कीमत वसूल लो तो पर्याय छूटने का दुख नही होगा:- आर्यिका वर्धस्व नंदनी

धर्म

मनुष्य पर्याय की सही कीमत वसूल लो तो पर्याय छूटने का दुख नही होगा:- आर्यिका वर्धस्व नंदनी
तिजारा
अतिशय क्षेत्र देहरा तिजारा में वर्षायोग रत आचार्य वसुनंदी महाराज की सुशिष्या आर्यिका वर्धस्व नंदनी माताजी ने बारसाणु वेख्या ग्रन्थ की वाचना करते हुए श्रावकों से कहा कि प्रत्येक वस्तु नाशवान है यदि वस्तु की कीमत वसूल कर ली जाए तो वस्तु के नष्ट होने का दुख नहीं होता है।

 

 

आर्यिका श्री ने समझाते हुए कहा कि जैसे यदि कोई नई ड्रेस लाया ही हो और पहली बार शादी में पहन कर जाना हो और वह फट जाए, खराब हो जाए, पहनने योग्य न रहे, तब उसके नष्ट होने का दुख बहुत होगा । वही ड्रेस यदि कई प्रोग्राम्स में पहन ली हो, घर में भी निकाल ली हो, खराब सी हो गई हो फिर फ़ट जाए तो कोई व्यक्ति को दुख नहीं होता है। कारण उसने उसका मूल्य वसूल कर लिया है। इसी प्रकार यह मनुष्य पर्याय बहुत बहुमूल्य है मृत्यु सबकी निश्चित है। तब ऐसा क्या करें कि मनुष्य पर्याय छुटने का दुख ना हो हां उसकी कीमत वसूल कर ली जा।

 

उन्होंने कहा कि मनुष्य पर्याय की सही कीमत है धर्म, संयम, पुण्य संचय करना। संयम पालन करके ही मनुष्य भव को सार्थक किया जा सकता है। माताजी द्वारा प्रतिदिन आर्ट ऑफ थिंकिंग पर भी प्रवचन दिए जा रहे हैं।

 

 


देहरा समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि आर्यिका संघ के वर्षायोग से तिजारा में महती धर्म प्रभावना हो रही है।अतिशय क्षेत्र पर पधारने वाले दर्शनार्थियों को भी धर्म लाभ मिल रहा है।

 

 

धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां व प्रदेश अध्यक्ष पदम चन्द बिलाला जयपुर के अनुसार आर्यिका वर्धस्व नंदनी माताजी के निर्देशन में राज्य स्तर पर धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रदेश के तत्वावधान में अहिंसक आहार पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।सभी पोस्टर्स की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *