तीर्थंकरों की वाणी जीवन का कल्याण करने वाली है आचार्य विनिश्चय सागर महाराज -अजमेर रोड पर डीसीएम कालोनी के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

तीर्थंकरों की वाणी जीवन का कल्याण करने वाली है आचार्य विनिश्चय सागर महाराज -अजमेर रोड पर डीसीएम कालोनी के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश
-जयपुर –
22 दिसम्बर-समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का 13 वर्ष पश्चात जयपुर की पावन धरा पर मंगल प्रवेश हुआ है। डीसीएम कालोनी के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य श्री ससंघ के दर्शनों के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी।
आचार्य श्री ससंघ सोमवार 22 दिसंबर को दोपहर में नेमीसागर कालोनी के दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए वैशाली नगर के हुण्डई क्रास लैण्ड शो रुम पर पहुचे जहा शलभ मेहता, सीए शुभम जैन, सीए सुमित केडिया, पूनम एवं समस्त स्टाफ ने पाद पक्षालन एवं आरती कर जयकारों के बीच आचार्य संघ की भव्य अगवानी की।

 

तत्पश्चात आचार्य श्री ससंघ वैशाली नगर के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पहुचे जहा मंदिर समिति ने पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की। तत्पश्चात जुलूस डीसीएम के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के लिए रवाना हुआ। मार्ग में कई श्रद्धालुओं ने पाद पक्षालन एवं आरती की। मंदिर पहुचने पर मंदिर समिति, मुनि भक्त प्रमेश जैन परिवार एवं महिला मंडल द्वारा पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी की गई।

 

विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक सोमवार को डीसीएम कालोनी के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीर्थंकरों की वाणी जीवन में कल्याण करने वाली है। तीर्थंकरों एवं आचार्यो द्वारा दी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतार कर अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए। हिंसा, चोरी, परिग्रह, कपट, बेईमानी आदि बुरी आदतों से बचना चाहिए।
इस मौके पर जनकपुरी इमली वाला फाटक, श्यामनगर, पार्श्वनाथ कालोनी आदि के दिगम्बर जैन समाजों ने श्रीफल भेट कर अल्प प्रवास के लिए निवेदन किया।

धर्म सभा में राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, मुनि भक्त प्रमेश जैन, सुरेन्द्र जैन हल्देनिया, मनीष बगडा,, अंकित बाकलीवाल, सीए शुभम जैन, अंकित सोनी,गजानन्द काला , पुलकित लुहाड़िया,नितिन हल्देनियां, मुन्ना देवी वैद, संतोष बगडा, सहित
आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

सायंकाल 6.15 बजे आचार्य श्री के सानिध्य में नवकार डाक्टर्स कालोनी डीसीएम अजमेर रोड पर जिज्ञासा समाधान का भव्य कार्यक्रम हुआ।मंगलवार , 23 दिसंबर को श्याम नगर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातः 8.30 बजे धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें।

 

 

श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का दिल्ली, करनाल की ओर मंगल विहार चल रहा। आचार्य श्री ससंघ का जयपुर महानगर में विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिरों में अल्प प्रवास के बाद, राणा जी की नसिया, चूलगिरी, आगरा रोड, दौसा, सिकन्दरा होते हुएदिल्ली होते हुए करनाल के लिए मंगल विहार होगा।

विनोद जैन कोटखावदा
महामंत्री
आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *