राष्ट्र संत मुनि पुगंव श्री सुधासागर महाराज ने शाढ़ौरा से ईसागढ़ के लिए विहार किया आज ग्राम महिदपुर में निकलेंगे भगवान जिनेन्द्र देव के विमान
अशोक नगर–
राष्ट्र संत मुनि पुगंव 108श्री सुधासागर महाराज ससंघ का सोमवार को दोपहर बाद शाढ़ौरा से ईसागढ़ की ओर मंगल विहार हो गया। इसके पहले प्रातः काल की बेला में मुनि श्री के सान्निध्य में शाढ़ौरा में अतिशयकारी श्री पारस नाथ भगवान का महामस्तिष्काभिषेक भक्तों द्वारा किया गया। सामायिक के बाद मुनि संघ ने महिदपुर होकर ईसागढ़ की ओर विहार किया।
मंगलवार को प्रातः काल की बेला में ग्राम महिदपुर में मंगल प्रवेश होगा जहां परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में जिनेन्द्र देव के भव्य विमान महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान प्रातः काल की बेला में जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति धारा की जायेगी।





बच्चों के प्रति बाहर कठोर अनुशासन और अंदर से प्यार होना चाहिए। मुनिश्री
शाढ़ौरा में प्रवचन में परम पूज्य मुनि श्री ने कहा कि बच्चों के प्रति बाहर कठोर अनुशासन और अंदर से प्यार होना चाहिए। बाहर से कड़क होना चाहिए तब आप अपने बेटे को अच्छा बना सकते है।अपने बच्चो को पैसे देकर हिसाब अवश्य लेना चाहिए। पहले शिक्षा देने वाला गुरु होता था आज कर्मचारी हो गया। आज देश का दुर्भाग्य देखो गुरु का काम कर्मचारियों की में श्रेणी रख दिया, एक कर्मचारी की क़्या औकात जो मेरे बेटे को मार सके। आज का दौर बहुत चिंतनीय हो गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
