आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को दिया आशीर्वाद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न न्यायमूर्ति नरेंद्र जैन ने दिलाई शपथ

धर्म

आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को दिया आशीर्वाद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न न्यायमूर्ति नरेंद्र जैन ने दिलाई शपथ

निवाई-

श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा, धर्म संरक्षिणी, तीर्थ संरक्षिणी, श्रुत संवर्धिनी एवं महिला महासभा की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं मुनि हितेन्द्र सागर महाराज संध के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल दिल्ली के निर्देशन में अधिवेशन सम्पादीत सम्पादीत किया। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विनिता बगड़ी ने मंगलाचरण करके बालक बालिकाओं ने भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी। अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल, कार्याध्यक्ष प्रकाश चंद बड़जात्या, राजकुमार सेठी कलकत्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी दिल्ली, रमेश तिजारिया जयपुर , हंसमुख जैन इन्दौर, राजेश जैन शाह अहमदाबाद, मनोज काला असम, कमल बाबू जैन, पवन गोधा दिल्ली राष्ट्रीय महामंत्री, संदीप जैन गुड़गांव, संजय पाटनी झारखण्ड, योगेश जैन दिल्ली, नवीन शास्त्री उत्तर प्रदेश, सहित महासभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने राजकीय अतिथि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के जयधोष के साथ श्री फल चडा़कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन पवन बोहरा एवं सुशील गिन्दोडी़ ने किया। जैन समाज के प्रवक्ता राकेश संधी ने बताया कि वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं मुनि हितेन्द्र सागर महाराज की मौजूदगी में पूर्व चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने राष्ट्रीय महासभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंत्री सहित सभी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान महासभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ पत्र आचार्य श्री को भेंट किए। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला सुनील भाणजा एवं राकेश संधी ने बताया कि कार्यक्रम के अवसर पर बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शान्तिसागर जी महाराज, आचार्य वीर सागर महाराज, आचार्य शिवसागर महाराज, आचार्य अजीत सागर, आचार्य धर्म सागर महाराज, आचार्य कल्प श्रुत सागर महाराज एवं आचार्य वर्धमान सागर महाराज का भक्तिमय केशव एण्ड पार्टी भोपाल के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें सभी महिला मण्डलों द्वारा भक्ति नृत्य के साथ आचार्य श्री की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल ने कहा कि श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा की स्थापना सन् 1894 में सेठ राजा लक्ष्मण दास जी ने मथुरा में की थी। तब से अभी तक 32 श्रेष्ठी गण महासभा के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। स्वर्गीय निर्मल कुमार सेठी 40 वर्षों तक महासभा के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद भारत वर्ष के सभी 28 प्रांतों में महासभा की प्रांतीय शाखाओं की स्थापना की। तीर्थ क्षेत्र कमेटी का गठन भी महासभा ने 1902 में किया तथा श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की स्थापना स्व निर्मल कुमार सेठी ने 1998 में श्री महावीर जी में स्थापना की थी। इस दौरान अब तक करीबन 770 मंदिरों का जीर्णोद्धार कार्य हो चुका है। इसी प्रकार जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा ने जैन महासभा के आए हुए सभी अतिथियों का जैन समाज निवाई द्वारा स्वागत अभिनन्दन करके सम्बोधित किया।

 

 

 

इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद लिया।

जिसमें संपूर्ण राजस्थान सहित देश भर के श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। सकल इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल अमित कटारिया, चेतन गंगवाल,सन्मति चंवरिया शिखरचंद काला जितेन्द्र चंवरिया राजकुमार संघी, पवन बोहरा, सुशील गीन्दौड़ी मनोज पाटनी महेंद्र चवरिया पदमचंद टोंग्या हेमंत चंवरिया सुकुमाल चंवरिया ललित सिरस सहित कई जैन समाज के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *