धूमधाम से मनाया वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज का 28 वां संयम दीक्षा महोत्सव जयपुर सहित पूरे देश से शामिल हुए श्रद्धालु गुरु कृपा से ही शिष्य की पहचान श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर 

धर्म

धूमधाम से मनाया वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज का 28 वां संयम दीक्षा महोत्सव जयपुर सहित पूरे देश से शामिल हुए श्रद्धालु गुरु कृपा से ही शिष्य की पहचान श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर 

जयपुर -14 दिसम्बर -गुरु कृपा से ही शिष्य की पहचान है। गुरु उपकार जन्मों जन्मों तक नहीं भुलाया जा सकता है। ये उदगार समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने 28 वां संयम दीक्षा महोत्सव के दौरान रविवार कोदिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में व्यक्त किये।

 

 

 

उन्होंने कहा कि वास्तविकता सामने आती है तो सारे विकल्प अपने आप समाप्त हो जाती। आज मेरा दीक्षा दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन यह सब गुरु गणाचार्य विराग सागर महाराज की ही कृपा है। 27 वर्ष पूर्व गुरु विराग सागर महाराज द्वारा मुनि दीक्षा के रुप में किया गया उपकार आज फलीभूत हो रहा है। सभी को वैराग्य और दीक्षा के भाव बनाने चाहिए। आज भाव बनाओगे तो एक दिन अवश्य वेराग्य प्राप्त होगा।

 

 

 

 जैन दर्शन कहता है कि सन्यास और दीक्षा परिग्रह के त्याग के बिना नही हो सकती है। भगवान पदमप्रभू के दर्शन करने से भावों में निर्मलता आती है। इससे पूर्व चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, पाद पक्षालन, संगीतमय पूजा शास्त्र भेट, जाप्य माला भेंट, नव वर्ष कलैंडर विमोचन, मंगल प्रवचन सहित कई आयोजन किये गये। इस मौके पर जयपुर रामगंजमंडी सहित पूरे देश से बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।

 

 

आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि दीक्षा दिवस महोत्सव के अवसर पर श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ को प्रातः 11.30 बजे बैण्ड बाजों के साथ संत भवन से मंदिर जी के दर्शन करते हुए झांझरी सभागार तक लाया गया । 

दोपहर 12.15 बजे समाज श्रेष्ठी धर्म चन्द राकेश, लोकेश लुहाड़िया आकोदा वालों ने ध्वजारोहण कर 28 वें दीक्षा दिवस समारोह का शुभारंभ किया ।  प्रबन्ध समिति पदमपुरा, आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के साथ रामगंज मण्डी, नैनवा, शिवाड, निवाई आदि से आने वाले समाज श्रेष्ठीजनो ने भगवान पदमप्रभू एवं आचार्यो के चित्र का अनावरण किया । 

मुनि भक्त वीर चन्द गजेन्द्र, प्रवीण विकास बडजात्या, राजेश – सीमा अजमेरा वैशाली नगर वालों ने दीप प्रज्जवलन किया । दिव्या बाकलीवाल, तन्वी जैन, आयुषी वैशाली, पायल टीम के नृत्य सहित मंगलाचरण के बाद समाज श्रेष्ठी अशोक- शकुन्तला, अंकित- प्रियंका चांदवाड ने स्वर्ण कलश से तथा मंयक – विजया सावला ने रजत कलश से वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज का पाद पक्षालन किया । 

इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा नाचते गाते आचार्य विनिश्चय सागर महाराज की अष्ट द्रव्य से संगीतमय पूजा की गई । 

तत्पश्चात सुरेन्द्र – सुनिता हल्देनियां, अनिल पुलकित लुहाड़िया,आशीष जैन परिवार ने आचार्य श्री को मुख्य शास्त्र भेंट किया। 

समाज श्रेष्ठी अशोक – प्रेम लता बाकलीवाल, पुष्पा, कुलदीप सोनी, कुसुम अभिषेक साखूनियां, मनीष – संतोष बगडा, प्रदीप – सुन्दर काला, डाॅ.अजीत जैन,शांति जैन द्वारा सभी मुनिराजो को जिनवाणी भेंट की गई । इस मौके पर मुनि प्रांजल सागर, प्रवीर सागर, प्रत्यक्ष सागर, प्रज्ञान सागर, प्रसिद्ध सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए। इस मौके पर जनकपुरी, इंजीनियर्रस कालोनी, गोरधन नगर, चित्रकूट कालोनी, राधा विहार, विवेक विहार, कोटखावदा सहित कई स्थानों से अल्प प्रवास के लिए श्री फल भेट कर निवेदन किया गया।

 

 

 

मुख्य संयोजक प्रदीप जैन, पदम बिलाला, डाॅ विमल कुमार जैन एवं चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि सायंकाल 28 थालियों में 28 दीपकों से आचार्य श्री की संगीतमय महाआरती की गई ।इससे पूर्व आचार्यश्री को नई पिच्छीका भेंट की गई। पुरानी पिच्छीका मुनि भक्त सुरेन्द्र – सुनिता जैन हल्देनियां को मिली। पदमपुरा कमेटी के मानद् मंत्री हेमन्त सोगानी ने विनयांजलि देते हुए फरवरी माह में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी। मंच संचालन मुनिश्री 208प्रांजल सागर महाराज ने किया।

 

 

विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक जयपुर से विभिन्न कालोनियों से 31 बसों एवं सैकड़ों चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों द्वारा हजारों श्रद्धालु पदमपुरा पहुंचें। आयोजन में जयपुर, कोटा, टौक, रामगंज मण्डी, निवाई, नैनवा,शिवाड, चाकसू, कोटखावदा, झांसी, दिल्ली सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जिनवाणी स्तुति से समापन हुआ। 

मुख्य संयोजक पदम बिलाला एवं डॉ विमल कुमार जैन तथा पदमपुरा क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मानद् मंत्री हेमंत सोगानी ने बताया कि धर्म सभा के मौके पर ज्ञान चन्द झांझरी, उमरावमल संघी, पार्षद पारस जैन, महावीर अजमेरा, राज कुमार कोठ्यारी, प्रदीप जैन, विनोद जैन कोटखावदा, पदम चन्द बिलाला, डाॅ विमल कुमार जैन, महेश काला, जे एम जैन, चेतन जैन निमोडि़या, ज्ञान चन्द झांझरी, अशोक बाकलीवाल, निर्मल पाटोदी,सुरेन्द्र जैन, कुलदीप सोनी, पुलकित जैन, सीए शुभम जैन हल्देनिया ,नितिन जैन हल्देनिया , अंकित जैन, गजानन्द काला, दीपिका जैन कोटखावदा, प्रेम लता बाकलीवाल पुष्पा सोनी, कुसुम साखूनियां, सुनिता हल्देनिया,श्रुति सोनी,मीनू निमोडिया, वैशाली सोनी, तन्वी जैन आदि उपस्थित रहे।

प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का सोमवार को आहार चर्या के बाद जयपुर की ओर मंगल विहार होगा। 

आचार्य श्री ससंघ का सोमवार सायंकाल 5.00 बजे बीलवा के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका नंगमति माताजी ससंघ से भव्य मिलन होगा। रात्रि विश्राम भी यही होगा। मंगलवार 16 दिसम्बर को प्रातः 7.30 बजे मंगल विहार होकर प्रातः 9.00 बजे गोरधन नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। 

 

विनोद जैन कोटखावदा महामंत्रीआचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *