श्रद्धा और समर्पण में बडी शक्ति होती है आचार्य विनिश्चय सागर महाराज – इंजीनियर्रस कालोनी के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश 

धर्म

श्रद्धा और समर्पण में बडी शक्ति होती है आचार्य विनिश्चय सागर महाराज – इंजीनियर्रस कालोनी के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश 

जयपुर -20 दिसम्बर-

समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाक्केशरी श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का 13 वर्ष पश्चात जयपुर की पावन धरा पर मंगल प्रवेश हुआ है। इंजीनियर्रस कालोनी के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य श्री ससंघ के दर्शनों के लिए शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। 

 

 

 

आचार्य श्री ससंघ शनिवार, 20 दिसंबर को प्रातः एस एफ एस दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए न्यू सांगानेर रोड स्थित स्वर्ण गार्डन पर पहुचे जहां विनोद जैन कोटखावदा, कमल चन्द छाबड़ा, अनिल लुहाड़िया, मनीष छाबड़ा, अंकित लुहाड़िया, पुलकित लुहाड़िया, सपन छाबड़ा, सीए शुभम जैन, अंकित जैन सोनी, निमांशा लुहाड़िया आदि ने पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की। तत्पश्चात जुलूस मंदिर जी के लिए रवाना हुआ। मार्ग में समाजश्रेष्टी अनिल कुमार – संतोष देवी, अंकित – मोनिका, पुलकित – निमांशा, आदित्य, भाविका, याशी लुहाड़िया ( बोराज वाले ) सहित कई श्रद्धालुओं ने पाद पक्षालन एवं आरती की।मंदिर पहुचने पर मंदिर समिति एवं महिला मंडल द्वारा पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी की गई।

 

 

विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक शनिवार को इंजीनियर्रस कालोनी के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धा, समर्पण और विश्वास में बडी ताकत होती है। बडे से बडा कार्य भी इनसे आसानी से हो जाता है। देव शास्त्र गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और विश्वास ही सच्ची भक्ति है। पूर्व भव के कर्मो का फल अवश्य मिलता है। इसलिए अपने जीवन में अच्छे कर्म करते हुए प्रत्येक श्रावक को धर्म एवं सेवा कार्यों में समय देना चाहिए। इससे पूर्व पाद पक्षालन एवं जिनवाणी भेंट का पुण्यार्जन छाबड़ा एवं लुहाड़िया परिवार ने किया। इस मौके पर मीरामार्ग दिगम्बर जैन समाज, श्योपुर, एस एफ एस,त्रिवेणी नगर, सूर्य नगर तारों की कूट जैन समाज ने श्रीफल भेट कर अल्प प्रवास के लिए निवेदन किया। धर्म सभा में मुनि भक्त सुरेन्द्र जैन हल्देनिया, मनीष बगडा, कमल चन्द छाबड़ा, अनिल लुहाड़िया, राकेश छाबड़ा, सीए शुभम जैन, अंकित सोनी,अंकित लुहाड़िया, पुलकित लुहाड़िया,नितिन हल्देनियां, दीपिका जैन कोटखावदा, पुष्पा सोनी, सुनिता हल्दैनिया सहित आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। सायंकाल 6.15 बजे आचार्य श्री के सानिध्य में इंजीनियर्रस कालोनी के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जिज्ञासा समाधान का भव्य कार्यक्रम हुआ। 

 

 

 

आचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति के महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज का रविवार, 21 दिसम्बर को प्रातः इंजीनियर्रस कालोनी के शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें। आहार चर्या व सामायिक के बाद दोपहर 2.15 बजे इंजीनियर्रस कालोनी से मीरामार्ग के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के लिए मंगल विहार होगा। मीरामार्ग के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दोपहर 3.00 बजे भव्य मंगल प्रवेश होगा। मंदिर जी में धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें। सायंकाल 6 बजे जिज्ञासा समाधान का कार्यक्रम किया जाएगा। विनोद जैन कोटखावदा के मुताबिक सोमवार, 22 सितम्बर को मीरामार्ग के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातः 8.30 बजे धर्म सभा में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगें। 

 

 

 

 श्री जैन के मुताबिक श्रमणाचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का दिल्ली, करनाल की ओर मंगल विहार चल रहा। आचार्य श्री ससंघ का जयपुर महानगर में विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिरों में अल्प प्रवास के बाद, राणा जी की नसिया, चूलगिरी, आगरा रोड, दौसा, सिकन्दरा होते हुए दिल्ली होते हुए करनाल के लिए मंगल विहार होगा। 

 

विनोद जैन कोटखावदा महामंत्रीआचार्य विनिश्चय सागर महाराज जयपुर प्रवास समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *