श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण का निवार्ण लाडू चढ़ाया गया एवं रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
नौगामा रक्षा बंधन के पावन शुभ अवसर पर एवं भगवान श्रेयांस नाथ का मोक्ष कल्याण के उपलक्ष में 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ नसिया जी मे विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य पंचोली विपुल कुमार, गांधी दिनेश चंद्र, पंचोरी विमल कुमार एवं समवशरवण मंदिर में गांधी अतिशय अति वीर को प्राप्त हुआ इस अवसर पर बड़े भक्ति भाव से भगवान का निवार्ण लाडू चढ़ाया गया निवार्ण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य पंचोरी विपुल लक्ष्मी लाल महिला मंडल नौगामा, अनीता दीपक पंचोली को प्राप्त हुआ
इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा भगवान श्रेयांसनाथ की पूजन बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरों के साथ की गई इस अवसर पर विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी ने कहा कि 700 मुनियों के उपसर्ग दूर होने पर उनकी रक्षा के उपलक्ष में रक्षाबंधन पर्व मानते हैं रक्षाबंधन के पर्व पर मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि प्रत्येक जेनी को अपने मंदिर की राखी बांधनी है एवं प्रतिज्ञा लेनी है कि धर्म एवं मंदिरों की रक्षा का दायित्व हम निभाएंगे कार्यक्रम में वीना दीदी भरत पंचोली नियम पंचोली का सहयोग प्राप्त हुआ इस अवसर पर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया, निकट नगर बागीदौरा में विराजमान विनय सागर जी महाराज को जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी को राखी भेंट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई
सुरेशचंद नौगांव से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
