– जैन पत्रकार महासंघ ने पुज्यनीय परमेष्ठियों के आहार विहार में विशेष सहयोग , सुरक्षा प्रदान करने का किया निवेदन*
जयपुर।
जैन पत्रकार महासंघ रजि ने सभी सम्माननीय पत्रकारों से निवेदन किया कि अपनी सजग लेखनी का उपयोग उन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर करें, जिनमें विहाररत साधु-संत दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं*।
*अब तक कई संत-श्रमण आहत हुए हैं, कुछ काल-कवलित हो चुके हैं*।आये दिन असामाजिक तत्व भी विहार के समय व मार्गों में परेशान,गाली गलौंच आदि करते हैं* ।
*संयम और आत्मकल्याण के मार्ग पर निकलने वाले ये तपस्वी केवल आत्म साधना ही नहीं कर रहे, वे समाज कल्याण के वाहक भी हैं*।जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने कहा कि अपने पूज्य परमेष्ठियों की सुरक्षा के लिए समाज, शासन और प्रशासन* – *सभी की जिम्मेदारी बनती है*।पत्रकारों की जागरूक लेखनी साधु-संतों के सुरक्षित विहार हेतु जनमानस और प्रशासन की चेतना को झकझोर सकती है*।आइए, संवेदना को शब्दों में ढालकर हम इस आध्यात्मिक यात्रा को निर्भय और सुगम बनाने में भागीदार बनें*।
आशा है आप उपरोक्त मुद्दे पर महासंघ के निवेदन पर अपनी लेखनी का उपयोग करेंगे*,*आप अपने निकटतम कोई साधु,सन्त, आर्यिकायें हैं तो आप स्वयं सहयोग के साथ अपनी लेखनी से समाज व प्रशासन को सचेत करेंगे व संरक्षण प्रदान करवायें, उनके आहार विहार की समुचित व्यवस्था करवायें।*।
प्रेषक —- *उदयभान जैन*
राष्ट्रीय महामंत्री *जैन पत्रकार महासंघ* (रजि)
मो-94143-06696
