महातपस्वी मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज की आहारचर्या विधि न मिलने पर दूसरे गांव में हुई
भानपुरा
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य एवम आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज संघ सहित भानपुरा मध्यप्रदेश में विराजमान है उनके सानिध्य में गत दिनों अलौकिक धर्म प्रभावना हुई।
18 दिसंबर 2025 चतुर्दशी की बेला में महाराज श्री की उत्कृष्ट तपस्या देखने को मिली जब गुरुदेव प्रवचन उपरांत आहार हेतु निकले पड़गाहन का समय था गुरुदेव निकले सभी चौकों में गुरुदेव ने पडगाहन दिया लेकिन विधि नहीं मिली गुरुदेव चलते गए चलते गए और 3 किलोमीटर दूर ग्राम लौटखेड़ी तक गए वहा जाकर गुरुदेव की विधि मिली इतने उत्कृष्ठ तपस्वी संत की आहारचर्या मुनि भक्त श्रीमान शरद कुमार, नवीन कुमार, दिलीप, विजय दोराया परिवार के आवास पर हुई। 

निश्चित रूप से यह क्षण यह यही दर्शाते हैं कि गुरुदेव पूर्ण नवधा भक्ति का पालन करते हैं और साधना के रास्ते चलते रहते हैं। और इससे शिक्षा मिलती है कि साधु के लिए नहीं, चौका स्वयं के लिए बनाना चाहिए, पुण्ययोग से साधु आ जाते हैं ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
