श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने तपोदय तीर्थ की वन्दना कर वन विहार किया
रामगंजमडी
श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने तपोदय तीर्थ बिजोलिया की तीर्थ वन्दना की इससे पूर्व समाज की सेवा भावी पार्षद रुचि चेलावत, वर्षा जैन ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया

इस समूह ने तपोदय तीर्थ बिजोलिया पहुंचकर भगवान पारसनाथ के दर्शन किए भक्ति आराधना की साथ ही समूह अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया की अगुवाई में भक्तामर की मंगल महाआरती की समूह भक्ति से ओतप्रोत रहा वही समूह ने वन विहार करते हुए प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हुए भड़क महादेव में सुरम्य में छटा का लुफ्त उठाया। वही बच्चो के उत्साह में कोई कमी नही देखी गयी। समूह उपाध्यक्ष रितेश ठाई ने बताया की यह यात्रा अभूतपूर्व रही।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अमिता सुरलाया उपाध्यक्ष अनूप दुगेरिया रितेश ठाई सचिव संजय दुगेरिया सह सचिव विजय दुगेरिया कोषाध्यक्ष पदम जैन सीए सांस्कृति मंत्री विनीशा सुरलाया सरिता सबद्रा आदि सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभगिता दी इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील सुरलाया ने सभी का आभार जताया कहा यह समूह ही नही समूह एक परिवार है। इस अवसर पर नवीन सदस्य उत्तम वर्षा जैन दुगेरिया के समूह में जुड़ने पर समूह अध्यक्ष सुनील सुरलाया ने माला पहना कर समूह की ओर से अभिनंदन किया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट
