रत्न मूंगे की नगरी मुंगावली मध्य प्रदेश की कोहिनूर 61 वर्षीय गणिनी आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी का मंगल विहार सिद्धों की राजधानी सिद्ध क्षेत्र नेमावर की और मंगल विहार
आष्टा
रत्नों मूंगे की नगरी मुंगावली मध्य प्रदेश की कोहिनूर 61वर्षीय गणनी परम पूज्य 105 आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी , आर्यिका श्री विश्वयश मति जी ओर आर्यिका श्री विमल मति का प्रथम बार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रभावना पूर्ण वर्षायोग के बाद अब सिद्धों की राजधानी सिद्ध क्षेत्रों की ओर विहार चल रहा हैं। 10 दिसंबर को आष्टा से सिद्ध क्षेत्र नेमावर की ओर होकर दर्शन आराधना कर सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट दर्शन कर श्रमण परम्परा में प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महा मुनिराज की परंपरा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी सहित 19 साधुओं की जन्म भूमि सनावद की ओर चल रहा हैं गणिनी आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी के साथ वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से दीक्षित आर्यिका श्री विश्व यश मति जी दीक्षा गुरु की जन्म भूमि सनावद को लेकर आह्लादित हैं आर्यिकाश्री संघ का सनावद से सिद्ध क्षेत्र पावागिरी होते हुए सिद्ध क्षेत्र बावनगजा के लिए प्रभावना पूर्वक बिहार होगा। पूज्य माताजी का संयमी जीवन का 31 का वर्षायोग वर्ष 2025 भोपाल में चातुर्मास के बाद आपका मंगल विहार वृहद पंच कल्याणक संत समागम हेतु णमोकार धाम नासिक की ओर चल रहा हैं । उल्लेखनीय हैं कि श्री सम्मेद शिखर,श्री महावीर जी , सोनागिर,देहली सहित अनेक धार्मिक क्षेत्रों पर निःशुल्क भोजन शाला सृष्टि मंगलम संस्था द्वारा संचालित है
एक परिचय
गुरु मां भक्त राजेश पंचोलिया अनुसार 23 मार्च 1964 को जन्मी सुलोचना दीदी ने सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी में आचार्य श्री सुमति सागर जी और विद्या भूषण आचार्य श्री सम्मति सागर जी से 26 मार्च 1994 को आर्यिका दीक्षा लेकर आर्यिका श्री सृष्टि भूषण जी नामकरण हुआ 31 वर्ष के संयमी जीवन में 10 से अधिक राज्यो मे भ्रमण कर धर्म की प्रभावना की। आपकी मंगल प्रेरणा से महाव्रती एवम अणु व्रती त्यागियो के लिए सृष्टि मंगलम संस्था के माध्यम से सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर जी,सोनागिर जी अतिशय क्षेत्र महावीर जी ,महानगर देहली में शुद्ध आहार की व्यवस्था चल रही हैं आदि सृष्टि संस्था के माध्यम से केंसर मरीजों तथा अन्य बीमारियों के इलाज कराए जाते हैं 31 वर्ष के संयमी जीवन में 25000 से अधिक किलोमीटर का विहार किया है 29 सितंबर 2019 को विश्व प्रसिद्ध संस्था ने मानव रत्न अलंकरण से देहली में विभूषित किया
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




