दो मुनि संघ का राघौगढ़ में ऐतिहासिक मिलन हुआ।श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के चौथे दिन सिद्ध भगवान की आराधना।

धर्म

दो मुनि संघ का राघौगढ़ में ऐतिहासिक मिलन हुआ।श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के चौथे दिन सिद्ध भगवान की आराधना।
राघोगढ़ 10 दिसंबर।

प्राचीन धर्म नगरी राघौगढ़ में चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के चौथे दिन वह क्षण अविस्मरणीय बन गये जब निर्यापक मुनि योग सागर जी ससंघ से आचार्य विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि अनुपम सागर जी, मुनि निर्मोह सागर जी का मिलन हुआ। दोनों मुनि राज ने ज्येष्ठ श्रेष्ठ मुनि योग सागर जी महाराज की तीन परिक्रमा लगाकर बंदना की।

 

 

 

मंगल प्रवचन करते हुए परम पूज्य आचार्य गुरुवर संत शिरोमणि विद्यासागर जी महाराज के ज्येष्ठ श्रेष्ठ शिष्य निर्यापक मुनि योग सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन करते हुए कहा सिद्धि एवं साधना से ही श्रृद्धियों की प्राप्ति होती है। मुनि राजों को 63 ऋद्धि प्राप्त हो जाती हैं 64 वी ऋद्धि केवल ज्ञान की प्राप्त होते ही मोक्ष मार्ग प्रशस्त हो जाता है। आपने एक कहावत सुनाते हुए कहा अग्नि सहे घनघात लोहे की संगत पाई। इस कहावत की व्याख्या करते हुए मुनिराज ने कहा अग्नि का स्वभाव पिटना नहीं है, मगर जब अग्नि लोहे की संगत में आती है तो उसे घनों से पीटा जाता है।


आपने कहा हमारा स्वभाव निर्मल होता है मगर
सांसारिक भोग विलास उसे मलीन बना देते हैं।
मुनि अनुपम सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन करते हुए कहा हम राजस्थान से विहार करते हुए सलेहा मध्य प्रदेश में फरवरी में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के लिए जा कर रहे हैं, हमें धरनावदा में जानकारी मिली कि निर्यापक ज्येष्ठ श्रेष्ठ मुनि योग सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में राघौगढ़ में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान चल रहा है। हमने हमारी विहार की दिशा बदल दी और राघौगढ़ ज्येष्ठ श्रेष्ट मुनि योग सागर जी ससंघ के दर्शन करने की भावना से आए हैं आपने कहा विगत वर्षों नागपुर नगर में मुनि योग सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास चल रहा था,उस समय हमारा भी चातुर्मास नागपुर में चल रहा था। उस समय मुनिराज जी का पा वन सानिध्य एवं स्नेह हमें मिला था।

 

मुनि अनुपम सागर जी महाराज ने मुनि योग सागर जी महाराज को सम्मान देते हुए निवेदन किया कि हम यहां प्रवचन करने नहीं आए हैं, हम तो हैं यहां आपके दर्शन करने एवं आपकी अमृतमयी वाणी सुनते आए हैं। आपने राघौगढ़ नगर में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं संत सुधा सागर धाम स्थित संभवनाथ जिनालय के दर्शन कर दोनों मंदिरों के मनोज्ञ निर्माण की सराहना की। जैन समाज राघौगढ़ के धर्म के प्रति समर्पण का अनुकरण का आव्हान किया।


भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं दिगंबर जैन समाज राघौगढ़ के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार जैन ने बताया है आज श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के चौथे दिन प्रातः 7:00 बजे से भगवान का अभिषेक शांति धारा एवं नित्य नियम की पूजन हुई। प्रातः 8:00 बजे से विधान की पूजन प्रारंभ हुई और 64 ऋद्धि धारी मुनियों के गुणों का गुणगान करते हुए 64 ऋद्धि सिद्धि मंत्रों के साथ अर्घ अर्पित किए गए।

 

आज ही विधान की पांचवी पूजा एवं 128 अर्घ भी भक्ति भाव से सभी ने विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया जी कटंगी के कुशल निर्देशन में चढ़ाकर पुण्य लाभ लिया। बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया जी ने 64 ऋद्धि सिद्धि मंत्रों की विस्तार से व्याख्या की एवं उपस्थित जनों को आवाहन किया कि 64 ऋद्धि विधान अवश्य किया करें। आज दोपहर 1:30 बजे मुनि अनुपम सागर जी एवं मुनि निर्मोह सागर जी आरोन नगर की ओर विहार कर गए। जैन समाज राघौगढ़ ने उन्हें भक्ति भाव से विदाई दी। शाम 5:15 मुनि संघ के सानिध्य में आचार्य भक्ति हुई रात्रि 7:30 बजे सामूहिक भक्ति भाव से आरती हुई। रात्रि 8:00 बजे ब्रह्मचारी संजीव भैया जी के मंगल प्रवचन हुए।

   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *