श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के पेट्रोन मेंबर श्री राजमल सरैया द्वारा उदयपुर स्थित ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ जैनोंलोजी एवं प्राकृत भवन निर्माण स्थल का भ्रमण कर अवलोकन किया
उदयपुर
श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के पेट्रोन मेंबर श्री राजमल सरैया जो धर्म एवं समाज हित में तन मन धन से निरंतर सक्रिय रहते हैं उन्होंने आज उदयपुर सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एवं प्राकृत भवन का स्थल निरीक्षण (विज़िट) किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी ली,ग्राउंड फ्लोर बनने पर बधाई दी एवं आवश्यक सुझाव प्रदान किएतथा भविष्य में इस महत्वपूर्ण परियोजना को और बेहतर तरीके सेआगे बढ़ाने हेतु उपयोगी मार्गदर्शन दिया। साथ ही सरैया ने संस्थान के निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग देने की भी घोषणा की।
पूर्व घोषित 51 फीट ऊंचा भगवान ऋषभ देव कीर्ति स्तम्भ प्राकृत भवन की द्वितीय फ्लोर का कार्य भी शुरू कर दिया गया है 1वर्ष के भीतर दोनों पूरे कर लिए जाएंगे।इस अवसर पर ग्लोबल महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जमनालाल जैन हपावत एवं राष्ट्रीय श्रमण मंत्री मुकेश जैन गोटी उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर परियोजना की दिशा, संरचना एवं आगामी चरणों पर विस्तृत चर्चा की। सरैया द्वारा दिए गए सुझाव एवं दिशा-निर्देश इस संस्थान की उन्नति में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312






