गोवर्धनपुरा में घरों में पानी भरने की समस्या से मिलेगी राहत
रामगंजमंडी पिछले दिनों हुई भारी बारिश में गोवर्धनपुरा वार्ड नंबर 21 में कई मकानों में पानी भरने की शिकायत मिली थी और नगर पालिका प्रशासन ने नए-नए अस्थाई नाल बनाकर पानी निकालने का प्रयास किया
भारी बरसात के समय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला और कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने जल भराव वाले वार्डो का दौरा किया था और बरसात बंद होने के बाद नए नाले के निर्माण के निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष को दिए थे बरसात बंद होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल आज गोवर्धनपुरा वार्ड नंबर 21 में पहुंचे और वहां पर नए नाले का निर्माण चालू करवाया
नल का निर्माण होने से बरसात में जिन मकानों में पानी भरा था उन मकानों में पानी नहीं भरेगा और गोवर्धनपुर वार्ड 21 के वासियों को कीचड़ और गंदगी से भी राहत मिलेगी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पवन धाकड़ बाबू धाकड़ शेर सिंह धाकड़ प्रहलाद धाकड़ नवीन धाकड़ बाला शंकर धाकड़ सहित सभी ग्रामीणों ने नए न्यायालय के निर्माण पर नगर पालिका अध्यक्ष मेडतवाल का आभार व्यक्त किया




