परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री 108 योग सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 दयासागर जी महाराज नेमीनगर नेमी गिरी बंडा में मंगल मिलन

धर्म

परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री 108 योग सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 दयासागर जी महाराज नेमीनगर नेमी गिरी बंडा में मंगल मिलन
बंडा
नेमीनगर नेमी गिरी बंडा में आज एक इतिहास बन गया जब परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री 108 योग सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 दयासागर जी महाराज का मंगल मिलन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे जिन्होंने गुरुजनों के दर्शन और प्रवचन का लाभ लिया। एवं इस महा मिलन के साक्षी बने।

 

 

 

मांगलिक पलों में निर्यापक मुनि श्री 108 योग सागर जी महाराज ने धर्म और अहिंसा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में सच्ची खुशी और शांति प्राप्त करने के लिए हमें अपने आचार-विचार को शुद्ध रखना चाहिए और सत्मार्ग पर चलना चाहिए।

 

मांगलिक बेला में आचार्य श्री 108 दयासागर जी महाराज ने भी अपने प्रवचनों में संयम, त्याग और तपस्या के महत्त्व को बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धर्म का पालन करना और इसे जीवन में उतारना अत्यंत आवश्यक है।

 

इस अवसर पर भक्ति संगीत, प्रवचन और ध्यान आदि हुआ।श्रद्धालुओं ने इस दिव्य मिलन का भरपूर लाभ और गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य संचय किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *