भव्य शोभा यात्रा के साथ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के चरण चिन्ह शीतलधाम में विराजमान हुये
विदिशाः
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चरण जो कि उनके समाधि स्थल चंद्रगिरी डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ से विदिशा शीतलधाम में स्थापित करने हेतु लाये गये थे उन पवित्र चरण को विदिशा नगर के विभिन्न जिनालयों की बंदना के साथ रविवार को प्रातः शोभा निर्यापक श्रमण मुनि श्री नियम सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निरंजन सागर महाराज के सानिध्य में पार्शवनाथ जिनालय से प्रारंभ हुई तथा भक्ती भाव के साथ शीतलधाम में स्थापित कर दिये गये।
प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया स्थान स्थान पर रांगोली सजाई गई थी एवं श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की जय जयकार कर रहे थे एवं नगर में विराजमान मुनिसंघ के पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई शोभा यात्रा शीतलधाम पर पहुंची यंहा पर गुरूदेव के चरण विराजमान कर उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया।

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया उपरोक्त चरण को प्रतिष्ठित करने का सौभाग्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी,मुनि श्री पवित्रसागर जी निर्यापक श्रमण वीर सागर जी तथा मुनी श्री आगम सागर जी एवं मुनि श्री पुनीतसागर जी को मिला

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया की इन चरणों के पुण्यार्जक शीतल विहार न्यास के अध्यक्ष सचिन बसंत जैन,पूर्व अध्यक्ष निरंजन पाटनी तथा राजेंद्र संजय भंडारी परिवार है तथा उनको चरणाभिषेक करने का सौभाग्य मिला
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में
अपना मस्तक झुकाकर 2014 के चातुर्मास के उन क्षणों को याद किया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ महिलामंडल शीतलधाम महिलामंडल के साथ जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
