रामगंज मंडी भाजपा पदाधिकारीयो ने जयपुर में मुख्यमंत्री से भेंट कर कोटा संभाग की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की

राजनीति

रामगंजमंडी भाजपा पदाधिकारीयो ने जयपुर में मुख्यमंत्री से भेंट कर कोटा संभाग की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की

रामगंजमंडी 

रामगंजमंडी भाजपा पदाधिकारीयो ने जयपुर में मुख्यमंत्री से भेंट कर कोटा संभाग की प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से यह वार्ता हुई।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटा संभाग के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, सुझावों और विकास से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत फीडबैक लिया।

 

      यह रहे मौजूद 

इस बैठक में  में जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला,नगर पालिका अध्यक्ष अखलेश मेडतवाल जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग,नगर अध्यक्ष शैलेश काला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फिरोज पठान जिला महामंत्री भा ज यू मो विकास चौहान सहित क्षेत्र के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

कोटा स्टोन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर प्रमुख चर्चा

भेंट के दौरान कोटा स्टोन उद्योग को राहत देने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए कोटा स्टोन पर लागू रॉयल्टी को कम करने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए रॉयल्टी कम करने पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। यह भी प्रस्ताव रखा गया कि सरकारी विभागों में निर्माण कार्यों हेतु कोटा स्टोन का उपयोग अनिवार्य किया जाए, ताकि स्थानीय उद्योग को प्रोत्साहन मिल सके। इसी के साथ कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एरिया में औद्योगिक बिजली कनेक्शन की दरें कम किए जाने का सुझाव भी मुख्यमंत्री के सामने रखा गया, जिससे छोटे-बड़े सभी उद्योगों को राहत मिल सके।

 

 

कृषि कार्यालय का अस्थायी शिफ्टिंग का प्रस्ताव

इस बैठक में क्षेत्रीय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुएकृषि कार्यालय, सांगोद को सप्ताह में तीन दिन रामगंजमंडी में संचालित करने का अनुरोध किया गया, ताकि किसानों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख

इन सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ध्यानपूर्वक सुना, सकारात्मक रुख दिखाते हुए महत्वपूर्ण  बिंदुओं को नोट करवाया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश देने का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *