दि.जैन महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष गजेन्द्र जैन के फोन पर आचार्य गुरुदेव विद्यासागर महाराज के प्रति अश्लील शब्द बोलने वाला अनुभव लडडा विदिशा गिरफ्तार
विदिशा ः
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव विद्यासागर महाराज के तथा आर्यिका माताजी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुये कुछ दिनों पहले एक अज्ञात दुष्कर्मी द्वारा श्रीमान गजेन्द्र पाटनी जी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, भारतवर्ष दिगंबर जैन महासभा, को फोन पर अत्यंत अनर्गल एवं आपत्तिजनक बातें कही गई थीं उपरोक्त मोबाईल का फोन नं. की जब जांच की गई तो यह नंबर विदिशा के अनुभव लडडा का पाया गया।
और उक्त अपराधी को आज छत्तीसगढ़ पुलिस पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन जी आईपीएस के मार्गदर्शन पर विदिशा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया हे। जिला जैन समाज के अध्यक्ष वसंत जैन ने जिला पुलिस अधीक्षक विदिशा एवं छत्तीसगढ़ की कुनकुरी पुलिस के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।
जिला जैन समाज विदिशा के अध्यक्ष बसंत जैन ने कहा कि विदिशा नगर एक धार्मिक तथा सांस्कृतिक नगरी है तथा नगर में जैन एवं जैनेत्तर समाज आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी महाराज को भगवान के रुप में मानती है ऐसे में अनुभव लडडा द्वारा फोन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से गुरुदेव के संबंध में अश्लील भाषा में बात करना निश्चित ही सामाजिक विद्वेष की भावना को बड़ाने वाला है।
जिला जैन समाज के अध्यक्ष बसंत जैन महामंत्री पदम जैन एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. शांतिमल पीतलिया,उपाध्यक्षअतुल शाह प्रवक्ता अविनाश जैन सहित समस्त जिला जैन समाज सख्त निंदा करती है
तथा मांग करती है कि ऐसे अपराधी को कठोर से कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की निंदनीय हरकत करने का साहस न कर सके।
उपरोक्त जानकारी जिला जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने दी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




