राघौगढ़ में विशाल घट यात्रा एवं ध्वजारोहण से सिद्ध चक्र विधान का भव्य शुभारंभ हुआ जुलूस में सबसे आगे मुनि संघ चल रहा था

धर्म

राघौगढ़ में विशाल घट यात्रा एवं ध्वजारोहण से सिद्ध चक्र विधान का भव्य शुभारंभ हुआ जुलूस में सबसे आगे मुनि संघ चल रहा था

राघौगढ

धर्मनगरी राघौगढ़ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ मुनि योग सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ विशाल घट यात्रा एवं विधि विधान से ध्वजारोहण से हुआ।

 

 

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं जैन समाज ट्रस्ट कमेटी मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार जैन ने बताया कि विशाल घट यात्रा का जुलूस श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर राघौगढ़ से प्रारंभ हुआ। जुलूस में सबसे आगे निर्यापक श्रमण मुनिश्री108 योग सागर जी महाराज ससंघ चल रहे थे एवं धर्म प्रभावना बढ़ा रहे थे।

 

 

 

 

उनके पीछे रथ में भगवान विराजमान थे एवं इंद्राणियां केसरिया वस्त्र पहने मंगल कलश लेकर चल रही थी। घट यात्रा का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से गाजे-बाजे एवं गगन भेदी नारों के साथ संत सुधा सागर धाम स्थित संभवनाथ जिनालय परिसर पहुंचा जहां पर ध्वजारोहण विधि विधान से सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया जी के निर्देशन में जैन समाज के अध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य एवं विधान पुण्यार्जक परिवार के वरिष्ठ एवं नगर गौरव मुनि निर्लेप सागर जी के गृहस्थ जीवन के ताऊजी पूर्व न.पा. अध्यक्ष डॉ. अजित रावत सहित परिवारजनों ने किया।

 

 

 

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन करना आप सभी का महान पुण्य है योगसागर महाराज

धर्म सभा में मंगल प्रवचन करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री108 योग सागर जी ने कहा श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन करना आप सभी का महान पुण्य है। उन्होंने आव्हान किया कि धर्म कार्य में मन लगाकर भाग लें।  विधान की पूजन के समय मोबाइल का त्याग करने का आव्हान किया।

     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *