पिपलोदी ग्राम में विद्यालय भवन की छत गिरने से हुए हादसे के बाद रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में धरना 31 जुलाई को
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी में कांग्रेस का धरना 31 जुलाई को होगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगंजमंडी के प्रवक्ता क्रेतेश मेंढ़ा ने बताया कि पिपलोदी गांव में विद्यालय भवन की छत गिरने से हुए हादसे के बाद और रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश भर से आ रही अव्यवस्थाओं की खबरों को देखते हुए 31 जुलाई गुरुवार को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेंद्र राजोरिया के नेतृत्व में शहीद पन्नालाल चौराहा पर धरने का आयोजन रखा गया है।
जिसकी तैयारी को लेकर आज नगर कांग्रेस कमेटी रामगंजमंडी कार्यालय पर विशेष बैठक का आयोजन कर तैयारियों पर चर्चा की ,जहां ब्लॉक अध्यक्ष B ब्लॉक देवेन्द्र सिंह गोयंदा,पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गौतम,निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष रमेश मीणा गुड्डू,पूर्व उपप्रधान राजेंद्र सिंह सिसोदिया,अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर जसविंदर सिंह विक्की,ब्लॉक महासचिव संघटन कमल गुर्जर,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया,ब्लॉक उपाध्यक्ष नारायण मेघवाल कानूनगो,जुल्मी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा,खैराबाद मंडल अध्यक्ष जसवंत मीणा,सुकेत मंडल अध्यक्ष प्रहलाद राठौर,रामगंजमंडी उन्डवा मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह राजावत,मोड़क स्टेशन मंडल अध्यक्ष नईमुद्दीन कुरैशी, सुकेत नगर अध्यक्ष रऊफ सर,ब्लॉक महासचिव श्याम आचार्य,अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष नदीम बेग,धर्मेंद्र जादौन,रिंकु धाकड़ ,नूर मोहम्मद, ओम गोचर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा 31 जुलाई को रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेंद्र राजोरिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगंजमंडी ए और बी,नगर कांग्रेस कमेटी रामगंजमंडी,सहित समस्त मंडल ,नगर और पंचायत कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता ,सेवादल कांग्रेस महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई के कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे ।



