निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर महाराज का थुबोनजी तीर्थ पर 27 दिनों के ऐतिहासिक प्रवास के बाद हुआ अशोकनगर के लिए मंगल विहार

धर्म

निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर महाराज का थुबोनजी तीर्थ पर 27 दिनों के ऐतिहासिक प्रवास के बाद हुआ अशोकनगर के लिए मंगल विहार

     अशोकनगर 

– 27 दिनों के ऐतिहासिक प्रवास के बाद मुनिपुंगव श्री 

– सुधासागर जी महाराज ससंघ का दर्शनोदय तीर्थ थुबोनजी से मंगल विहार हो गया।, आज की जिज्ञासा समाधान भरियाखेड़ी ग्राम में होगा जो अशोकनगर से 18 किलोमीटरथूवौन जी से 14 किलोमीटर पर स्थित है।

 

 

 

 

आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का विहार 27 दिनों के प्रवास के बाद दर्शनोदय अतिशय तीर्थक्षेत्र थूवौन जी से अशोकनगर पंचकल्याणक हेतु हुआ, मुनिसंघ के सानिध्य में ऐतिहासिक पदयात्रा, महामस्तकाभिषेक, 60 जिनालयों का शिलान्यास, प्राचीन जिनालयों का जीर्णोद्वार, मौजी बंधन संस्कार, संत सुधासागर प्रीमियर लीग एवं प्रथम जैनेश्वरी दीक्षा आदि ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

 

 

 

आचार्यश्रेष्ठ श्री विद्यासागर जी महाराज के आज्ञा अनुरूप उनके लाड़ले शिष्य मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी के हस्तकमलों से इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाली प्रथम जैनेश्वरी दीक्षा भी संपन्न हुई जिसके साक्षी 50 हज़ार से अधिक भक्त हुए और मुनिपुंगव श्री के संघ का विस्तार हुआ जिसमे अब जगतपूज्य की आशीष छाँव में 14 ऐलक जी, 1 क्षुल्लक जी व 6 ब्रह्मचारी भैया जी संघस्थ है और लगभग 12 ब्रह्मचारी भैया जी अभी लौकिक शिक्षा ग्रहण कर रहे और बस गुरुदेव के एक इशारे की प्रतीक्षा में हैं।

 

 

 

 

 

 

 

अशोकनगर जैन समाज के असीम पुण्य से आगामी 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक अशोकनगर में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न होगे जिसमें मुनिपुंगव श्री ससंघ का सानिध्य प्राप्त होने जा रहा हैं जिसमें वर्षायोग के उपरांत अब पुनः मुनिपुंगव श्री ससंघ की सन्निधि प्राप्त होगी।

 

      संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *