सर्वोदय तीरथ अमरकंटक में पारस टीवी चैनल के प्रथम अध्यक्ष प्रकाश मोदी के भतीजे चिरंजीव का चक्रवती विवाह कुमारी अर्ची के साथ हुआ संपन्न
अमरकंटक
आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से विश्व की सबसे वजनी अष्टधातु की प्रतिमा श्री 1008 भगवान आदिनाथ की सर्वोदय तीर्थ अमरकंटक में विराजमान है।
इस पावन स्थल पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग एडवाइजरी पैनल के सदस्य,पारस टीवी चैनल के प्रथम अध्यक्ष डायरेक्टर , प्रकाश मोदी के छोटे भाई आलोक मोदी के सुपुत्र चिरंजीव अभिनंदन सौ का अर्ची का शुभ विवाह जैन परंपरा के अनुसार देव शास्त्र गुरु के समक्ष चक्रवर्ती विवाह संपन्न हुआ।
चक्रवर्ती विवाह की समस्त मांगलिक क्रियाएं बाल ब्रह्मचारी दीपक भैया जी अमरकंटक, प्रतिष्ठाचार्य ज्योतिषाचार्य श्री भरत शास्त्री जी इंदौर के सानिध्य में 29 एवं 30 नवंबर को भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। इनके परिवार को चक्रवती विवाह की प्रेरणा परम पूज्य समाधिस्थ श्री चिन्मय सागर जी महाराज द्वारा दी गई थी ,एवं नवाचार्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के द्वारा दी गई थी इसे प्रकाश मोदी परिवार ने सहर्ष स्वीकार करते हुए चक्रवर्ती विवाह संपन्न कराया।
आज की भौतिकता में मिसाल
आज रिसॉर्ट होटल बड़े-बड़े भवनों में विवाह संपन्न हो रहे हैं करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं उन सब से हटकर के समस्त मांगलिक क्रियाएं धर्म के अनुसार संपन्न हुई मोदी परिवार के पांचो भाई प्रकाश अनिल आलोक सुरेश विनोद एवं प्रकाश मोदी के सुपुत्र अभिषेक मोदी और समस्त परिवार जनों के द्वारा इस विवाह में अपने समस्त रिश्तेदारों को आमंत्रित किया। एवम देव शास्त्र गुरु के दर्शन किए। इस बेला में विश्व प्रसिद्ध प्रतिमा आदिनाथ भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न की गई । दूल्हे द्वारा अभिषेक किया गया भगवान के समक्ष दोनों ने एवं पूरे परिवार ने रात्रि में घर में सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि भोज नहीं करने का निर्णय भी लिया। 


चक्रवर्ती विवाह की खुशी में आगामी दिनों में परिवार के द्वारा रिश्तेदारों और समाज को तीर्थ यात्रा करने का भी निर्णय लिया। इस दिन दूल्हा दुल्हन ने अपना उपवास भी रखा चक्रवर्ती विवाह का उल्लेख जैन शास्त्रों में उल्लेखित है।
आपको बता दें मोदी परिवार में त्यागी व्रती सुमन लता मोदी ने पूरे परिवार के समक्ष सभी को देव शास्त्र गुरु का प्रतिदिन दर्शन का नियम दिलाया इन्हीं की पावन प्रेरणा से ही घर में सभी कार्य संपन्न होते हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312








