श्री हुकुम जैन काका को तीर्थ क्षेत्र सेनानी कहा सुधासागर महाराज ने अतिशय क्षेत्र कैथुली महामंत्री श्री मनीष जैन हरसोरा ने उन्हें बधाई प्रेषित की
अशोकनगर
थुंबोनजी तीर्थ पर विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज ने श्री चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी कमेटी के अध्यक्ष श्री हुकुम जी जैन “काका के लिए कहा काका जैसा हिम्मत वाला व्यक्ति दुर्लभता से मिलेगा जो बलिदान उसने दिया है वो निरर्थक नहीं जाएगा।
आज वो धर्म के क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित होता है बहुत बड़ा कार्य किया है। जो धर्म के लिए क्षेत्र के लिए जेल चला जाए जो भी तीर्थ क्षेत्र के लिए जेल गए हो उन्हें मै स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित करूंगा। मेरा तुमसे एक निवेदन है कि काका के लिए थैंक्स और जय जिनेंद्र का संदेश जरूर भेजना तुमने जो साहस किया है उसके लिए तुम्हें बधाई और हम तुम्हारे साथ हैं। और तुम बधाई के पात्र हो।


वही अतिशय क्षेत्र कैथुली कमेटी महामंत्री मनीष जैन हरसोरा ने श्री काका को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि
तीर्थ क्षेत्र सेनानी – हुकुम काका”
आज दिनांक 18 नवंबर को श्री दर्शनोदय अतिशय क्षेत्र थुंबोनजी में प्रवचन सभा में राष्ट्र संत तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने श्री चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी कमेटी के अध्यक्ष श्री हुकुम जी जैन “काका” को उनके क्षेत्र के लिए जो समर्पण किया, क्षेत्र की रक्षा के लिए वे जेल तक चले गए, इसी निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए “तीर्थ क्षेत्र सेनानी” की उपाधि से सम्मानित किया।




*
श्री हरसौरा ने काका के विषय में कहा कि आदरणीय काका जी आपका क्षेत्र एवं गुरु के प्रति समर्पण, निष्ठा, त्याग वंदनीय है। आपके कार्य की कोटि कोटि अनुमोदना एवं आपका हार्दिक धन्यवाद।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
