आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ 26 संतो का गाजे बाजे से मंगल प्रवेश शहर में जगह-जगह हुई मंगल आगवानी 

धर्म

आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज संघ 26 संतो का गाजे बाजे से मंगल प्रवेश शहर में जगह-जगह हुई मंगल आगवानी

 

निवाई

– सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीय संत वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज का 26 साधु संतों का निवाई शहर मे गाजे बाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ जहां पार्श्वनाथ उद्यान को मंगल प्रवेश के दौरान सजाया गया जिसमें समाज बंधुओ विशाल शोभायात्रा की पुष्प वर्षा कर अगुवानी की।

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज संध के 26 पिच्छीधारी त्यागी तपस्वी दिगम्बर जैन सन्त निवाई में शीतकालीन प्रवास के लिए मंगल पदार्पण जोर शोर से हुआ। प्रवक्ता राकेश संधी ने बताया कि आचार्य संध का चातुर्मास के पश्चात टोंक से मंगल विहार करते हुए मंगलवार को निवाई पहुंचें। जौंला ने बताया कि मंगलवार को सुबह कल्याण कालेज जैन समाज द्वारा श्री फल समर्पित कर निवाई नगर के लिए निवेदन किया गया जहां सभी श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे से नाचते गाते हुए पद विहार के साथ शहर में मंगल प्रवेश हुआ। उन्होंने बताया कि आचार्य संध शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संत निवास नसियां जैन मंदिर पहुंचे जहां भगवान शांतिनाथ के दर्शन करते हुए जैन मुनि प्रभव सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

 

जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी एवं सुनील भाणजा एवं राजेश पंचोलिया ने बताया कि धर्म सभा से पूर्व महिला मण्डल की विनिता बगड़ी के नेतृत्व में प्रियंका पराणा नीलम चंवरिया नेहा बगड़ी एवं पूजा चेनपूरा ने मंगलाचरण किया। पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री ने जिनवाणी की स्तुति की।

इन्होंने लिया भाग –

 

 

जितेन्द्र चंवरिया, मनोज पाटनी, राजेश चौधरी, पार्षद प्रदीप पारीक, मदनलाल वर्मा, नितिन छाबड़ा, मोहित चंवरिया, गोपाल कठमाणा, विष्णु बोहरा, पवन सांवलिया, सुशील गिन्दौडी़, पवन बड़ागांव, महेन्द्र चंवरिया, हुकमचंद जैन, अशोक बिलाला, दिलीप बगड़ी, विनोद पांडया, विमल गिन्दौडी़, कमल सोगानी, रोनक बोहरा, दिलीप भाणजा, हेमन्त जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *