आज होगा देशभर की तीर्थ क्षेत्र कमेटियों का महासम्मेलन, पहली बार श्री सुधा सागर प्रीमियर लीग क्रिकेट का आगाजभोग विलास में न गंवाए जीवन: सुधासागर महाराज
अशोकनगर
राष्ट्रसंत मुनिश्री 108सुधासागर महाराज ने थूबोनजी में धर्म सभा को संबोधित करते हुए मानव जीवन की क्षणभंगुरता और अनंत अनंत इच्छाओं पर महत्वपूर्ण उद्गार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति प्रायःकाम चलाऊ जिंदगी’ के लिए ही सोचता है, जबकि जिंदगी की आवश्यकताएं एक को पूरा करते ही दूसरी खड़ी हो जाती है। ये इच्छाएं कभी खत्म नहीं होंगी। मुनिश्रीने कहा, आज हमें मानव जन्म मिला है,इसे भोग विलास में न गवाएं। इन इच्छाओं पर नियंत्रण करके ऐसा परमार्थ करें कि जगत में आपकी कीर्ति बढ़े और यह मानव जीवन सफल हो सके।

मुनिश्री ने आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि महान आत्माओं की विशेषता यह होती है। कि वे कभी अहंकार नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री ज्ञानसागरजी द्वारा गुरु बनाने के बाद भी, आचार्य श्री विद्यासागरजी ने कभी एक बार भी यह। नहीं कहा कि वे अपने गुरु के सामने ऊंचे नवांकुर आसन पर बैठे। उन्होंने भक्तों को शिक्षा दी कि मुनि महाराज न बन सको, तो कमसे कम महाराज जी के पीछे लगकर ही अपना कल्याण कर लेना।
क्रिकेट मैदान पर दिखेंगी 16 तीर्थ कमेटियों की टीमें
थूबोनजी में पहली बार लीग से हटकर श्री सुधा सागर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजनकिया जा रहा है। देशभर की 16 प्रमुख तीर्थ क्षेत्र कमेटियों को इस लीग मेंआमंत्रित किया है। सभी टीमें 18 नवंबर को सुबह क्रिकेट मैदान में एकत्रित होगी। मार्च पास्ट, गुरुदेव को नमोस्तु और राष्ट्रगान केधर्मसभा को संबोधित करते मुनिश्री साथ भव्य परेड के साथ समारोह की शुरुआत होगी।
तीर्थ क्षेत्रों के विकास पर होगा मंथन
18 नवंबर को थूबोनजी में मुनिश्रीसुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में देश भर से आए तीर्थ क्षेत्र कमेटीपदाधिकारियों का राष्ट्रीय नैमेतिक सम्मेलन होगा। क्षेत्रीय कमेटियां अपने अनुभव साझा कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगी।प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा अधिकारी रहे पूर्व डीजीपी शांत कुमार भी इससम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष रूप से पधार रहे है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


