बगडी़ मे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज ध्वजारोहण के साथ किया
बगड़ी
सकल दिगम्बर जैन समाज बगडी़ के तत्वावधान में आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज के सानिध्य में बगडी़ जैन मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज ध्वजारोहण के साथ किया गया जिसमें सेकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया जिसका सोभाग्य प्रमुख उधोगपति राजेन्द्र जैन बगडी़ दिलीप जैन अमित जैन मेनादेवी जैन मीनाक्षी जैन सविता जैन नेहा जैन बगडी़ को सोभाग्य मिला। जिसमें प्रतिष्ठाचार्य मनोज शास्त्री के मन्त्रोच्चार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की। जौंला ने बताया कि महोत्सव का दीपप्रज्वलन महावीर प्रसाद जैन मुकेश कुमार जैन अनिल कुमार जैन पहाड़ी ने किया। इस दौरान महोत्सव मे आचार्य पदमनन्दी महाराज के चित्र का लोकार्पण धर्मचन्द राकेश कुमार जैन चंवरिया ने किया। जौंला ने बताया कि वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन अनेक धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें शानू एण्ड पार्टी एवं केलाश एंड पार्टी के द्वारा छोटी बहु बडी बहु नाटक का मंचन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जौंला ने बताया कि महोत्सव को लेकर श्री जी की महाआरती के लिए गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए दिगम्बर जैन मंदिर पहुंची जहाँ संगीतमय महाआरती का आयोजन किया। पण्डित मनोज जैन शास्त्री के सानिध्य में कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
