*7 नवंबर को गौशाला के मान स्तंभ में विराजित होगी जैन प्रतिमा* *दो दिवसीय वार्षिक विमान महोत्सव की शुरुआत 8 से*
*आरोन*। मुनि श्री दुर्लभ सागर महाराज के मंगल सानिध्य में स्थानीय वर्धमान कॉम्पलेक्स में आयोजित किए जा रहे विधान महोत्सव के समापन उपरांत विश्वशांति की कामना से किए गए हवन में प्रतिष्ठाचार्य राजकिंग भाईजी अशोकनगर के द्वारा श्रद्धालुओं से गुरुवार को पूर्णाहुति दिलाई।
इस अवसर पर मुनि श्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य साधिका आश्रम निर्माण समिति के सदस्य जैकी जैन,अजित भुजरिया,टिंकू जैन,सोनू जैन, डॉ.राजेश जैन को प्राप्त हुआ।
श्री सिद्ध चक्र 108 महामंडल के प्रमुख प्रमुख कलश हजारीलाल जैन गोलू झंडा विवेक झंडा ने प्राप्त किया। चार अन्य कलश श्री मिंटूलाल जैन बाख़र,श्रीमति क्यूना जैन नीलेश जैन भोपाल, श्रीमति सपना जैन डॉ.राजू जैन हृदय जैन वैद्यजी परिवार एवं राजेंद्र जैन दिलीप जैन डीके परिवार ने प्राप्त किए। विधान की पूर्णाहुति के पश्चात्य संपूर्ण विधान के दौरान इक्कीस लाख साठ हजार मंत्रों एवं अर्घ्य समर्पित करने पर सभी के पुण्य की मंगल अनुमोदना करते हुए मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

*शुक्रवार को होगा याग मंडल विधान* आरोन जैन समाज द्वारा संचालित की जाने वाली जैन गौशाला में शुक्रवार 7 नवंबर को प्रतिष्ठाचार्य राजकिंग भाईजी अशोक नगर के निर्देशन में जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा विराजमान की जाएगी। इस अवसर पर सिरसी रोड़ स्थित श्री अरनाथ विद्या सागर गौशाला में यागमंडल विधान का आयोजन होगा। चातुर्मास कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में आरोन में चातुर्मास कर चुके मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ने जैन गौशाला में निर्मित इस मान स्तंभ में जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा की स्थापना की प्रेरणा दी थी।
नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आरोन जैन समाज का उक्त बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होने जा रहा है।



*कवि सम्मेलन का संचालन करेंगे हास्य कवि लक्ष्मण नेपाली* आरोन जैन समाज के तत्वाधान में वार्षिक जैन विमान महोत्सव के तहत 8 नवंबर को रात्रि में 8 बजे से वर्धमान कॉम्पलेक्स में आयोजित किए जाने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का संचालन अपनी हास्य रचनाओं के लिए देश विदेश में पहचाने जाने वाले कवि लक्ष्मण नेपाली करेंगे। इस कवि सम्मेलन में ओजस्वी कवि अशोक चारण जयपुर, गीतकार चंदन राय मुंबई कवियत्री मुमताज नसीम अलीगढ़,लाफ्टर किंग अमित शुक्ला रीवा,हेमंत पांडे, कानपुर संजय खत्री बेटमा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे।
*सुनील जैन झंडा आरोन*
💫9893207237💫 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




