दीक्षा गुरु की दीक्षा भूमि तीर्थ समान होती है। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी26 वर्षों के बाद आचार्य श्री का पदार्पण

धर्म

दीक्षा गुरु की दीक्षा भूमि तीर्थ समान होती है। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी26 वर्षों के बाद आचार्य श्री का पदार्पण

फुलेरा 

प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की परंपरा के तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज हमारे दीक्षा गुरु हैं उनकी ऐलक ओर मुनि दीक्षास्थलीपर आकर हमें बहुत प्रसन्नता हुई संघ भी आह्लादित है फुलेरा नगर में इसके पूर्व भी प्रथम पट्टधीश आचार्य श्री वीरसागर जी, श्री शिवसागर जी श्री धर्मसागर जी ने वर्षायोग किया है पूर्वाचार्यो की चरण रज की इस प्रसिद्ध भूमि हम साधुओं के लिए तीर्थ समान है। यह देशना वात्सल्य वारिधी पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने फुलेरा नगर में आचार्य श्री धर्म सागर जी की मुनि दीक्षा और पंच कल्याणक की हीरक जयती ओर आ श्री धर्म सागर जी की छतरी निर्माण के दो दिवसीय आयोजन के अवसर पर प्रगट की।

डा राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व मुनि श्री हितेन्द्र सागर जी के प्रवचन हुए।इसके पूर्व सजा दो गुलशन से , मेरे गुरुदेव पधारे है बैंड की सुमधुर स्वर लहरियों पर हर उम्र के श्रद्धालु थिरक कर श्रद्धा भक्ति से नृत्य कर भावभीना 76 वर्षीय 57 वर्षों से संयम साधनारत राजकीय अतिथि वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के 26 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद श्री आदिनाथ श्री पार्श्वनाथ भगवान, आचार्य श्री धर्म सागर जी की मुनि दीक्षा स्थली फुलेरा में आचार्य दर्शन कर अभिभूत हो रहे हैं प्रसंग हैं कि 36 मूलगुण धारी पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी 36 साधुओं सहित फुलेरा पधारे।श्री निलेश,श्री कमोद अनुसार नगर आगमन पर आचार्य श्री का चरण प्रक्षालन आरती कर अभिनंदन किया आचार्यसंघ ने श्री पार्श्वनाथ मंदिर नसिया के दर्शन ,अभिषेक देखकर मुनि श्री निर्वाण सागर जी की समाधि की वंदना की।

दीक्षा गुरु श्री धर्मसागर जी की छतरी का शिलान्यास आचार्य संघ सान्निध्य में विधि विधान मंत्रोच्चार पूर्वक हुआ आचार्य श्री द्वारा केशर से अभिमंत्रित शिलाओं को पुण्यार्जक श्री विमल कुमार छाबड़ा परिवार फुलेरा द्वारा प्रतिष्ठाचार्य श्री मनोज के निर्देशन में स्थापित किया। निर्माण पश्चात आचार्य श्री धर्म सागर जी की प्रतिमा विराजित होगी।छतरी शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात आचार्य श्री संघ की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री आदिनाथ मंदिर पहुंची जहां पर आचार्य संघ ने श्री जी का दर्शन कर अभिषेक देखा इसके बाद आचार्य श्री ससंघ मंचासीन हुए।चित्र अनावरण एवं दीप प्रवज्जलन बाल ब्रह्मचारी गजु भैय्या ,बाहर से पधारे अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियो ने किया। मंगलाचरण के बाद आचार्य श्री के चरणप्रक्षालन का सौभाग्य श्रीमान पूनम चंद जी कैलाश चंद जी संजय कुमार जी बेनाड़ा परिवार को मिला जिनवाणी द्वारा भेंट की गई।दोपहर को आमंत्रित अतिथियों , विद्वानो आर्यिका श्री शुभ मति मुनि श्री हितेन्द्र सागर जी ,आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने पूर्वाचार्यों को स्मरण कर आचार्य श्री धर्म सागर जी का गुणानवाद किया। संघ के ब्रह्मचारी ,बाहर से पधारे अतिथि विद्वानों का नगर परंपरा अनुसार समाज के पदाधिकारियों ने तिलक, माला श्रीफल पगड़ी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर निकट के जयपुर,सीकर, निवाई, धोद,जोबनेर,मारोठ,किशनगढ़,भीनमाल, दूदू अनेक नगरों से भक्त पधारे अपने नगर आने के लिए श्रीफल चढ़ाया

डा राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *