धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर 18 मई से शुभारंभ होगादिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल एवं ईकाई के तत्वावधान में लगेगा शिक्षण शिविर
निवाई – आर्यिका विशेष मति माताजी के सानिध्य में नसियां जैन मंदिर सहित शहर के पांच स्थानों पर दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल एवं ईकाई के तत्वावधान में दस दिवसीय संस्कार शिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
महासमिति ईकाई की प्रकोष्ठ मंत्री संजू जौंला ने बताया कि आगामी 18 मई से 27 मई तक बच्चों के लिए धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। दिगम्बर जैन महासमिति संभाग मंत्री विमल पाटनी जौंला एवं महिला अध्यक्ष शशी सोगानी ने बताया कि शिविर में नसियां जैन मंदिर पाठशाला, इन्द्रा कालोनी जैन पाठशाला, बड़ा जैन मंदिर पाठशाला,

भगतसिंह कालोनी शांतिसागर पाठशाला, एवं चंद्र प्रभु पाठशाला बंपुई वालों की धर्मशाला के बालक बालिकाओं को महासमिति महिला ईकाई के पदाधिकारियों द्वारा धार्मिक शिक्षण दिया जाएगा।
