बूंदी जिले के नैनवा गांव में मिले आठ स्तंभों को आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने शामिल करते हुए जैन धरोहर के रूप में दर्ज किया

धर्म

बूंदी जिले के नैनवा गांव में मिले आठ स्तंभों को आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने शामिल करते हुए जैन धरोहर के रूप में दर्ज किया
नैनवा
हाल ही में एक अप्रत्याशित घटना हुई थी जब 16 अप्रैल 2024 को राजस्थान के बूंदी जिले के पास नैनवां गांव में वहां के प्रसिद्ध आर्कियोलॉजिस्ट कुक्की ओमप्रकाश शर्मा को कुछ जैन स्तंभों का पता चला था। ये आठ स्तंभ हैं और अलग अलग आकार के इन जैन स्तंभों पर जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां बनी हुई हैं। ये सभी स्तंभ संवत् एक हजार से तेरह सौ तक के हैं जो कि जैन धर्म की प्राचीनता की गवाही दे रहे हैं।

 

लेकिन अब जैन समाज को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है कि इन स्तंभों को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने अपने रिकॉर्ड में शामिल कर लिया है और इससे संबंधित पत्र 26 अप्रैल को कुक्की ओमप्रकाश शर्मा को प्राप्त हुआ । अब ये स्थान हमेशा के लिए बूंदी के धरोहर के रुप में दर्ज हो गया है।

बूंदी जिले की जैन समाज को एकजुट होना आवश्यक
अब बूंदी जिले के पूरे जैन समाज को इस विषय पर कार्य करने की जरूरत है और प्रशासन के साथ मिलकर इस जगह को जैन समाज को देने बाबत कार्यवाही करनी चाहिए ।
स्वाती जैन हैदराबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *