आरोन में दुर्लभ सागर ने कराई सबसे बड़ी शांतिधारा*सोनू जैन जेहरू चाचा और नीतेश कालादेव को मिला शांतिधारा का सौभाग्य
आरोन*। समाधिस्थ आचार्य श्री विद्या सागर एवं नव आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से बीजाक्षर प्रणेता मुनि श्री दुर्लभ सागर महाराज के मंगल सानिध्य में विगत एक सप्ताह से वर्धमान कॉम्पलेक्स में जारी आठ दिवसीय सिद्ध चक्र 108 महामंडल विधान का समापन बुधवार को हो गया।
बुधवार को सिद्ध चक्र महामंडल विधान के इस आयोजन के तहत सहस्रनाम विधान भी किया गया। इस विधान के तहत् लगभग दस हजार अर्घ्य समर्पित किए गए। चातुर्मास कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिष्ठाचार्य राजकिंग भैयाजी अशोकनगर के निर्देशन में किए गए इस विधान में पहली बार इतनी बड़ी शांतिधारा की गई जोकि एक ऐतिहासिक शांतिधारा मानी जा रही है। इस बृहद शांति धारा को करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।


प्रमुख शांतिधारा करने का परम् सौभाग्य संतोष जैन ज़ेहरु चाचा सोनू जैन विक्की जैन सैंकी जैन एवं रमेश जैन राजेश जैन नीतेश जैन जलज जैन कालादेव ने प्राप्त किया।
बुधवार को भोजनशाला पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य शिखर जैन कलेशिया परिवार को एवं पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य सुरेश चंद जैन सन्नी जैन नारद को प्राप्त हुआ।पुण्यानुभूति पुण्यार्जक प्रमोद जैन राजू जैन जैकी जैन मंटू जैन बने। मुनि श्री को युवा वर्ग एवं पाठशाला परिवार की बहिनों द्वारा शास्त्र भेंट किए गए। गुरुवार को सुबह विश्व शांति की कामना से हवन किया जाएगा एवं पूर्णाहुति दी जाएगी।
*अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जुटेंगे देश के दिग्गज कवि* आरोन जैन समाज के तत्वाधान में 8 एवं 9 नवंबर को आयोजित होने वाले वार्षिक जैन विभाग महोत्सव के तहत 8 नवंबर को रात्रि में 8 बजे से वर्धमान कंपलेक्स में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कवि चंदन राय मुंबई
मुमताज नसीम अलीगढ़,
लाफ्टर किंग अमित शुक्ला रीवा,हेमंत पांडे, कानपुर संजय खत्री बेटमा, ओज के कवि अशोक चारण आदि अपनी कविताओं का रचना पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन संयोजन समिति के संजीव रामपुर गोलू झंडा निक्की गोयल सुनील झंडा ने बताया कि आरोन जैन समाज द्वारा विगत लगभग 35 वर्षों से वार्षिक विमान महोत्सव के तहत प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन का आयोजन आयोजित किया जाता है जिसमें दूर-दूर के श्रोता इस कवि सम्मेलन में साहित्यिक रचनाओं का आनंद लेने के लिए आरोन पहुंचते हैं।
दो दिवसीय वार्षिक विमान महोत्सव का समापन 9 नवंबर को होगा।
*सुनील जैन झंडा आरोन
💫9893207237💫




