🙏🏻 महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा बाल विकास कार्यालय में जीवन रक्षक किट वितरण 🙏🏻 नौगामा
महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि आज बाल विकास विभाग बागीदौरा के कार्यालय में मुख्य अतिथि कन्हैयालाल रावल व पशुपति सिंह चौहान महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी परियोजना सुपरवाइजर एवं स्टाफ साथियों को जीवन रक्षक किट वितरण किए एवं उपस्थित सभी बंधुओ को दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया गया सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की ओर से जीवन रक्षक किट बांटे जा रहे हैं उसी के तहत आज जीवन रक्षक किट वितरण कर बताया की यदि व्यक्ति को घबराहट हो रही हो पसीना पसीना हो रहा हो बेचैनी हो रही हो बाई और दर्द हो रहा हो चक्कर आ रहे हो तो यह आभास हो रहा है कि उस व्यक्ति को अटैक आने की संभावना बन रही है उस स्थिति में इस प्रकार के जीवन रक्षक किट की तीन गोलियां देने पर प्राथमिक उपचार के रूप में काम आएंगे एवं व्यक्तियों को अस्पताल में पहुंचने तक राहत मिल जाएगी
इस अवसर पर राजा पाटीदार ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य किये जा रहे हैं जो की बहुत सराहनीय है इस पुण्य कार्य में हम सब सौभाग्यशाली बने एवं किसी को जीवन दान मिलता है तो हम सबको प्रसन्नता है हमारी ओर से महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा शाखा को बहुत-बहुत साधुवाद
इस अवसर पर अपेक्स से प्राप्त 50वीं गोल्डन जुबली वर्ष की प्रति महावीर प्रवाह सबको भेंट की गई इस अवसर कार्यालय में महिला पर्यवेक्षक अंजना मेहता, रेखा पारंगी, आशा जैन, प्रसून जैन, सरोज रावल, जगदीश उपस्थित थे।

