*परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज के सानिध्य में सुखोदय तीर्थ पर निर्वाण लाडू चढ़ाया* सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी का मंगल प्रवेश बागीदौरा नगर से नोगामा नगर में आज प्रातः बैंड बाजो के साथ जनसमूह द्वारा अगवानी की गई मुनि श्री ने भगवान महावीर समवशरण मंदिर, आदिनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए वागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के दर्शन अभीभूत हुए विशाल जैन समूह के साथ महाराज श्री सुखोदय तीर्थ पहुंचे जहां पर 24 टॉक मुख्य मंदिर भगवान महावीर की प्रतिमा आदि के दर्शन नवनिर्माणाधीन भगवान मनीसूवत नाथ मंदिर शीघ्र बने इस तू आशीर्वाद प्रदान किया, ध्वजारोहण करने का सौभाग्य पिंडारमियां प्रदीप रतनलाल मोहनलाल मीठालाल परिवार को प्राप्त हुआ तत्पश्चात गीतकार के मधुर स्वर लहरों के साथ भगवान का अभिषेक किया गया अभिषेक करने का सौभाग्य नंदन जैन को प्राप्त हुआ तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी के दिशा निर्देशन में भगवान महावीर स्वामी एवं आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज की पूजन बड़े भक्ति भाव से महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य करते हुए विभिन्न गांव से पधारे हुए धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा अष्ट द्रव्य के थाल सजाकर नाचते गाते हुए अर्घ चढ़ाऐ,
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय प्रधान सुभाष खराड़ी ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार सरपंच नरेश परमार का आगमन हुआ सभी अतिथियों को दुपट्टा उड़ा कर समाज द्वारा सम्मान किया गया

भरडा केसरीमल हीरालाल जी डडूका लड्डू हेतु राशी भेट की, निर्वाण कांड पूजा के बाद बड़े भक्ति भाव से पधारे हुए धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा निर्वाण लाडू चढ़ाया गया इस अवसर पर जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के पश्चात दिगंबर जैन समाज द्वारा वात्सल्य भोज दिया गया कार्यक्रम का आभार कोषाध्यक्ष रमणलाला जैन, व सुभाष चंद्र नानावटी द्वारा किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई।
