निवाई में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया सभी जैन मंदिरों में गाजे बाजे से निर्वाण लाडू चढ़ाया गया
निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में निवाई के दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया जहां सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में गाजे बाजे के साथ भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर से भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का गाजे बाजे से जुलूस निकाला गया जो बिचला मंदिर नसियां मंदिर, चंद्र प्रभु बंपुई वालों का जैन मंदिर, अग्रवाल जैन मंदिर, शिवाजी कालोनी पार्श्वनाथ जैन मंदिर, सूरजमल बाबाजी का जैन मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा निर्वाण काण्ड बोलकर सभी जैन मंदिरों में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में अभिषेक शांतिधारा करके पूजा अर्चना की गई एवं गाजे बाजे के साथ भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर नेमीचंद गंगवाल, महावीर प्रसाद पराणा, हुकमचंद जैन, सुशील नीरा जैन, विष्णु बोहरा, महावीर प्रसाद पहाड़ी, गोपाल कठमाणा, शंभु कठमाणा, त्रिलोक प्रियंका सिरस, जितेन्द्र चंवरिया, डाक्टर राहुल जैन डाक्टर अवधेश रीना जैन, विमल संजू पाटनी जौंला, सुनील कविता भाणजा, राकेश सपना संधी, मनोज पाटनी, महेन्द्र चंवरिया, दिलीप बगड़ी, प्रेमचंद सोगानी, विमल सोगानी, पारस प्रेस, नवरत्न टोंग्या, अतुल ठोलिया, नरेश हथौना, सुरेन्द्र टोंग्या, संजय सोगानी, कमल सोगानी, रामपाल चंवरिया, विष्णु ललवाडी़, शिखरचंद काला, महावीर प्रसाद छाबड़ा, पदमचंद टोंग्या, संजय प्रेस, सुरेश पाटनी, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
