आचार्य श्री समयसागर महाराज के बढ़ते कदम छिंदवाड़ा की और जहां आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से बना है सूर्योदय धाम तीर्थ

धर्म

आचार्य श्री समयसागर महाराज के बढ़ते कदम छिंदवाड़ा की और जहां आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से बना है सूर्योदय धाम तीर्थ

आचार्यश्री समयसागर जी मुनिराज ससंघ का पदविहार छिंदवाड़ा की और चल रहा है।जब आचार्य श्री का विहार सुरवारी (नरसिंहपुर) से हुआ संभावना थी कि आचार्य श्री नरसिंहपुर के रास्ते भोपाल जाएंगे पर अचानक उनने छिंदवाड़ा का मार्ग पकड़ लिया ,इससे पुनः सबको वह क्षण याद आ गए जब बड़े आचार्यश्री विद्यासागर जी महामुनिराज अचानक अपना विहार मार्ग परिवर्तन कर लेते थे।छिंदवाड़ा विहार को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि गुरुवर शायद महाराष्ट्र प्रान्त की ओर बढ़ेंगे।

 

 

 

कब हुई सूर्योदय धाम बनने की परिकल्पना
परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज छिंदवाड़ा की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं वह उस तीर्थ की कायाकल्प करने के लिए जा रहे हैं जी तीर्थ की परिकल्पना परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज ने की थी।

 

 

 

 

सूर्योदय धाम का इतिहास
विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सानिघ्य ने पंच बालयति, चौबीसी, सहस्त्रकूट जिनालय का भूमिपूजन व शिलान्यास हुआ था इस अवसर पर धर्मसभा में आचार्य श्री ने सम्पूर्ण छिंदवाड़ा वासियो को बहुत बहुत आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्य श्री ने अपनी मंगल वाणी मे कहा भाव हुआ करते है, धर्म क्षेत्र में औऱ बाज़ार में, हम धन कमाते समय संग्रह का भाव रखते है। यदि हम धार्मिक कार्यो को अपना लेते है तो संग्रह को अच्छे कार्यो में लगाने का भाव होता है। आप सभी लोगो ने जो अच्छे कार्य का संकल्प लिया है, प्रभु से कामना करता हु की आपका यह संकल्प पूर्णिमा के दिन पूर्ण हो।

 

 

 

किस आधार पर गुरुदेव ने रखा था सूर्योदय धाम तीर्थ का नाम
वही मध्यान की सभा मे पूज्य गुरुदेव ने सूर्य के अनेक गुणों वाला बताते हुए कहा की यह हमेशा से जाग्रति का प्रतीक माना गया है। इस कारण छिंदवाड़ा में बन रहे जिनालय का नाम सूर्योदय धाम होगा।

शिलान्यास
: इसका शिलान्यास 14 जून 2022 को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सानिध्य हुआ था।

स्थान: यह छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार में पाटनी टाकीज के स्थान पर बन रहा है।यह जैन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *