दुर्लभ गुरु के सानिध्य में आरोन जैन समाज ने लिखा नया इतिहासआचार्य श्री के जन्मोत्सव पर आस्था भक्ति और कला संस्कृति का अद्भुत मंचन हुआधार्मिक आयोजन में दिखे राष्ट्र भक्ति के रंग
आरोन।
मूकमाटी के प्रणेता, इंडिया नहीं भारत बोलो का आव्हान करने के साथ साथ संपूर्ण विश्व में अहिंसा का उदघोष करने वाले एवं स्वदेशी संस्कृति,स्वदेशी पहनावा,देश भर में हजारों गौशालाएं प्रारंभ कराने वाले जैन धर्म के साथ साथ जन जन के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का जन्मोत्सव आरोन में पूर्ण भक्ति भाव से मनाया गया।
जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के क्षेत्रीय प्रवक्ता एवं चातुर्मास कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज की प्रेरणा से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जन्मोत्सव पर पहली बार क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ होने में बारिश ने बार बार बाधा डाली जिसके कारण यह कार्यक्रम तीन घंटे देर से प्रारम्भ हुआ।
बारिश के बावजूद श्रोताओं में इस आयोजन के प्रति जो जुनून दिखाई दिया उसने इस कार्यक्रम के सभी कलाकारों को भी उत्साह से भर दिया।


प्रातः श्रद्धालुओं ने जिनेन्द्र भगवान की शांतिधारा एवं अभिषेक के पश्चात आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पूजन की। **जिन शासन एकता संघ ने किया मिष्ठान्न का वितरण*
जिन शासन एकता संघ के अध्यक्ष मोनू भाईजी के नेतृत्व में स्थानीय वर्धमान कॉम्पलेक्स पर समस्त नगरवासियों को मिष्ठान्न के रूप में खीर का वितरण किया गया। “रत्नत्रय दुर्लभ गाथा एक संत की” कार्यक्रम में शिखर कलेशिया,संतोष जैन जेहरू चाचा,संस्कार जैन SLBC,सोनू जैन चाचा,आजाद कलेशिया महावीर कलेशिया द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। आकाशवाणी उद्घोषक अनुराग जैन,देश के उभरते हुए सितारे स्काय किंग आकाश जैन,कवि अंशुल जैन आराध्यम, डॉ.रागिनी मक्कड़,गायिका अहिंसा जैन,प्रांशी जैन,गायक प्रखर जैन ने अपनी प्रस्तुतियों में आचार्य श्री विद्यासागर के संपूर्ण जीवन चरित्र की झलकियों को नृत्य,गायन, नाटक,संवाद एवं कला संस्कृति के उत्कृष्ट माध्यम से “रत्नत्रय” गाथा एक दुर्लभ संत की शानदार एवं आकर्षक “प्रस्तुति दी। नगर में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम को देखने के लिए देश एवं प्रदेश के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु आरोन पहुंचे।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सरकार नीति आयोग की सदस्य अर्चना जैन, अल्पेश जैन मुंबई,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जयवर्धन सिंह थे।
इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक श्री नितिन अग्रवाल एवं वरिष्ठ जन प्रतिनिधि श्री गगनेंद्र सिंह रघुवंशी भी शामिल हुए।
उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत जैन समाज अध्यक्ष विजय डोडिया, समाज के मंत्री संजय जैन कंचू,चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष मिंटूलाल जैन,स्वागत समिति के अध्यक्ष मुनेश जैन बाख़र जैन मिलन के अध्यक्ष संजीव रामपुर ने किया।
आरोन जैसे छोटे से शहर में
महानगर की तरह अत्याधुनिक तकनीक के साथ आयोजित किए गए इस आयोजन का क्षेत्र की जनता ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जीवन दर्शन को जानने समझने के साथ साथ उच्च स्तरीय गीत,संगीत,संवाद एवं कला कौशल के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम का आनंद भी लिया। इस प्रकार के आयोजन की सफलता की सर्वत्र प्रशंसा भी की जा रही है।
सुनील जैन झंडा आरोन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

