2जून को होगा आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का नगर प्रवेश
अशोक नगर —
आचार्य श्री108 विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी की बैठक श्री वर्धमान धर्मशाला मे दिवस सम्पन्न हुई। इसके पहले पंचायत कमेटी के अध्यक्ष राकेश कासंल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें महामंत्री राकेश अमरोद ने कहा कि आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज ससंघ को पंचायत कमेटी ने भोपाल पहुंचकर श्री फल भेंट किया था। आचार्य संघ का मंगल आगमन हो रहा है हम सब मिलकर आचार्य संघ की भव्य आगवानी करे इस हेतु आप सभी अपने सुझाव दे।
जैन युवा वर्ग के संरक्षक शैलेन्द्र श्रागर ने कहा कि वर्षो वाद आचार्य संघ का अशोक नगर आगमन हो रहा है हम सब मिलकर ऐसा कुछ करे जिससे अशोक नगर जैन समाज की शान बढे।
मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ अठराह मुनि राज का अशोक नगर में भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है हम सब जैन युवा वर्ग अरिहंत ग्रुप जैन जाग्रति मंडल जैन मिलन जैन सोशल ग्रुप के साथियों सहित सभी युवा मंडलों को एक साथ लेकर मुनि संघ की भव्य सब मिलकर करेंगे तो एक अलग ही प्रभावना होगी आज अवसर आ गया है।आचार्य संघ का मंगल प्रवेश दो जून को होने जा रहा है शहर में उनकी भव्य आगवानी हो इस दौरान अनेक सदस्यो ने अपने सुझाव रखे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
