कांग्रेस एक चिरंजीवी पार्टी, जो थी है ओर हमेशा रहेगी – जेट्टी कुसुम कुमार

राजनीति

कांग्रेस एक चिरंजीवी पार्टी, जो थी है ओर हमेशा रहेगी – जेट्टी कुसुम कुमार

रामगंजमंडी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा पूरे देश में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए चलाए जा रहे संघटन सृजन अभियान के तहत रामगंजमंडी विधानसभा में भी राय मशवरा किया गया। संघटन सृजन अभियान के तहत कोटा जिले में आए प्रभारी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जेट्टी कुसुमा कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद में संघटन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव का निर्णय लिया गया जिसमें आम कार्यकर्ताओं से राय मशवरा किए जाने के बाद ही जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

 

 

संघटन सृजन अभियान के तहत पूरे देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ओर राहुल गांधी के निर्देश से ही कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। जो कि चिरंजीवी पार्टी के रूप में स्थापित है। दुनियां ओर भारत में कई पार्टियां आई ओर खत्म हो गई ,कांग्रेस 140 साल पुरानी दुनियां की सबसे पुरानी ओर पहली पार्टी है ,कांग्रेस जिंदा थी है ओर आगे भी रहेगी। पहली बार संघटन सृजन अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए गए नामों में से छह सदस्यों की वरीयता सूची बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। जिनमें से ही भविष्य में जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा ,आने वाले समय में जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी संघटन को महत्व देने के लिए इस नवाचार का प्रयोग किया जा रहा है जिससे कि आम कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष बनने और चुनने का अधिकार मिलेगा । लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता एक अनुशासन का पालन करता है। विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र राजौरिया ने कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रभारी को आश्वस्त किया कि प्रभारी महोदय द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चयनित होने वाले जिलाध्यक्ष को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सहर्ष स्वीकार करेंगे । मंच पर सहप्रभारी के रूप में जयपुर ग्रामीण के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओर प्रदेश महासचिव राजेंद्र यादव तथा झालावाड़ से पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह झाला भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के लिए अपना प्रस्ताव रखने के लिए जिलाध्यक्ष का आवेदन करने वाले निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,आशुतोष धाकड़,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल सलाम ,रामगंजमंडी नगर अध्यक्ष पवन बाबेल भी समर्थकों के साथ रायशुमारी में शामिल हुए ।


ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा और कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष A ब्लॉक गोविंद भड़क ने आभार व्यक्त किया जहां ब्लॉक कांग्रेस ,नगर कांग्रेस ,राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन,एन एस यू आई,युवा कांग्रेस,इंटक ,महिला कांग्रेस,अल्पसंख्यक विभाग,सेवादल कांग्रेस ,आदिवासी कांग्रेस ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *