कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया का मेला गांव में गांव वासियों ने जेसीबी से फूलों की बारिश कर किया स्वागत
रामगंजमंडी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री महेंद्र राजोरिया का प्रचार जमकर चल रहा है। दोनों ही पार्टी अपना दम लगाए हुए हैं।
इस चुनाव में सीधा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मदन दिलावर के बीच है वही मतदान होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी जमकर दम लगाए हुए हैं।

ऐसे में श्री महेंद्र राजोरिया का भी ग्राम पार्टी जमकर स्वागत कर रहे हैं और जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। आज जैसे ही श्री राजोरिया एवं कांग्रेस जन ग्राम कुदायला, मायला निमाना पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।




और तो और जैसे ही उनके कारवां मेला गांव पहुंचा तो ग्राम वासियों ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ग्राम कुदायला में स्वागत में मिठाई का वितरण भी हुआ वही ग्राम खीमच में नुक्कड़ सभा भी हुई। जिसमें उन्होंने सभी से कांग्रेस पार्टी को मतदान करने का आग्रह किया। और सरकार की योजनाओं के बारे में बताया प्रचार अभियान में साथ में राजेंद्र सिंह सिसोदिया, अब्दुल सलाम,शराफत मेव, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ विधानसभा अध्यक्ष विक्रम भदोरिया, लविना शर्मा, नरेन्द्र गुर्जर, मौजूद रहे।
